राज्य एवं शहर

कृष्णा विहार कॉलोनी में विराजी मां दुर्गा,,श्री नवदुर्गा समिति द्वारा नवरात्रि के साथ रावण दहन का किया जा रहा आयोजन,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

कृष्णा विहार कॉलोनी में विराजी मां दुर्गा,,श्री नवदुर्गा समिति द्वारा नवरात्रि के साथ रावण दहन का किया जा रहा आयोजन,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर – चांपा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कृष्णा विहार कॉलोनी घुठिया (कुदरी) में मॉ दुर्गा को विधि विधान से कलश स्थापना,,पूजा-अर्चना करते हुए विराजमान किया गया,,सुबह से ही माँ के आगमन की तैयारियों को लेकर कॉलोनीवासी उत्साहित दिखे,,माँ दुर्गा के पंडाल के आगे गोबर से लीपकर,, रंगोली बनाकर स्वागत किया गया,,सुबह से बच्चे माँ दुर्गा के आगमन को लेकर जयकारे लगाते रहे,,माँ दुर्गा स्थापना पंडित श्री साकेत महाराज ने पूजा अर्चना कर कराई,,पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना आरती के साथ सभी के अच्छे स्वास्थ्य,,मिलजुल कर रहने की कामना करते हुए भजन गाये गए,,कॉलोनी में माँ दुर्गा को चौथे वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से विराजमान किया गया है,,शेर पर सवार होकर माता के जयकारों से कॉलोनी गुंजायमान हो गई,,कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल एवं परिसर को रंगीन लाइट,,झालरों से आकर्षक सजाया गया,,नव दुर्गा उत्सव समिति सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन अलग- अलग आयोजन किये जाएंगे,,माँ की आरती के उपरांत वरिष्ठजनो का सम्मान,,भजन संध्या,, जसगीत,,डांडिया,,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा,,तो वहीं महिलाओं,,बच्चों के लिए रंगोली,,मटका,,थाली सजाओ प्रतियोगिता,,आयोजित की जाएगी,,माता-बहनों द्वारा माता का भोगप्रसादी तैयार कर उसे युवाओं,,वरिष्ठजनों द्वारा वितरण किया जा रहा है,,विजयादशमी के दिन माता विसर्जन,,श्री राम दरबार के साथ रावण दहन किया जायेगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!