राज्य एवं शहर

अंधविश्वास का खौफनाक खेल,बाबा पर अविश्वास जताया तो घर वालों ने ही सुला दी 2 युवकों को मौत की नींद,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

अंधविश्वास का खौफनाक खेल,बाबा पर अविश्वास जताया तो घर वालों ने ही सुला दी 2 युवकों को मौत की नींद,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

सक्ती जिले के तांडुलडीह गांव में दो युवकों की रहस्यमई मौत से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है,दो दिन पूर्व बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांडुलडीह गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया था जहां एक ही परिवार के 4 लोग कमरे में तंत्र साधना कर रहे थे वही पास में 2 युवकों की लाश पड़ी थी मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है देखिए रिपोर्ट

दो दिन पूर्व सक्ती के तांडुलडीह गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया था जहां एक घर में दो शव पड़े थे और तंत्र साधना चल रही थी पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा वही घर के 4 अन्य लोग को अस्पताल भेजा गया परिवार के 2 लोगों की दिमागी हालत भी खराब थी पूरे मामले में 2 युवकों की मौत पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई थी,जिसका कारण पता करने पुलिस जुटी हुई थी जिसके लिए फोरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था

गणेश लहरें ( सरपंच )

मनीष कुंवर ( एसडीओपी सक्ती )

पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए है परिवार के सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि मृतक दोनों युवक विक्की सिदार और विक्रम सिदार बाबा को नहीं मानते थे जिसकी घर वाले साधना करते थे इसी को लेकर घर के बाकी सदस्यों ने दोनों पर शैतान का साया है कहकर दोनों को बलपूर्वक भभूती खिला दी और दोनों के मुंह को दबा का रखे रहें जिससे दोनों का दम घुटने से मौत हो गई

मनीष कुंवर ( एसडीओपी सक्ती )

विक्की और विक्रम की मौत का अंदेशा होते ही परिवार के बाकी सदस्य बहन अमरीका सिदार,,चंद्रिका सिदार,,भाई विशाल सिदार और मां फिरित बाई के होश उड़ गए और दोनों बहन पुलिस और गांव के लोगों को धोखा देने पागलों जैसी हरकत करती रही और दोनों को जिंदा करने का दावा करते रहे लेकिन पुलिस की कड़ाई के बाद सभी की पोल खुल गई और सारी घटना क्रम को पुलिस को बता दिया

मनीष कुंवर ( एसडीओपी सक्ती )

आरोपियों ने मृतक युवकों के मुंह में जबरन जो भभूती डाल कर उनको खिलाया था उस भभूती में क्या मिला था उसकी फोरेंसिक रिपोर्ट आनी अभी बाकी है हालांकि बल पूर्वक मुंह दबाने से उनका दम घुटा ओर उनकी मौत हुई ये बात जांच में सामने आ चुकी है।

मनीष कुंवर ( एसडीओपी सक्ती )

सक्ती जिले में घटी घटना ने अंधविश्वास का एक खौफनाक चेहरा सामने ला दिया है जिसके चलते एक पूरा परिवार तबाह हो गया पुलिस ने भी सभी से अपील करते हुए कहा कि अंधविश्वास पर विश्वास न करे इन सब बातों से दूर रहने की अपील की है

मनीष कुंवर ( एसडीओपी सक्ती )

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!