चोरों के हौसले बुलंद,पुलिस गश्त को दी चुनौती वार्ड नंबर 18 में शिक्षक के घर से 4 से 5 लाख की चोरी,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

चोरों के हौसले बुलंद,पुलिस गश्त को दी चुनौती वार्ड नंबर 18 में शिक्षक के घर से 4 से 5 लाख की चोरी,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं,,और चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिस की गश्त टीम को भी चकमा देकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं,,ताजा मामला वार्ड नंबर 18 रमन नगर का है,,जहां एक शिक्षक,,नंद कुमार कश्यप के घर में चोरी की बड़ी को आजम दिया है
घटना का विवरण

नंद कुमार कश्यप,,जो एक शिक्षक हैं,,बीते दिन सुबह 10 बजे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नैला स्थित ससुराल गए थे और रात में वहीं रुक गए,,जब वे अगली सुबह अपने घर लौटे,,तो उन्होंने देखा कि उनके मकान का दरवाजा टूटा हुआ था,,घर के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ मिला,,आलमारी और बेडरूम के दरवाजे खुले हुए थे

चोरी का नुकसान

चोर घर की आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात,,नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए,,चोरी की कुल रकम लगभग 4 से 5 लाख रुपए आंकी गई है,,जिसमें 12 हजार रुपए नकद भी शामिल हैं,,

पुलिस की कार्रवाई
नंद कुमार कश्यप ने तुरंत इसकी सूचना सिटी कोतवाली जांजगीर को दी,,सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की,,घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड,,फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया,,पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सुराग जुटाने में लगी हुई है

बढ़ते अपराध पर सवाल
जांजगीर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े कर रही हैं,,लोगों में डर का माहौल है,,और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं



