राज्य एवं शहर

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार पर उपेक्षा का लगाया आरोप, 10 जनवरी को धरना प्रदर्शन और रैली का ऐलान,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार पर उपेक्षा का लगाया आरोप, 10 जनवरी को धरना प्रदर्शन और रैली का ऐलान

जाजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप 10 जनवरी को धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकालने की तैयारी में है,,जिला कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में विधायक ब्यास कश्यप ने आज प्रेस वार्ता कर कांग्रेसी विधायक होने के कारण राज्य सरकार द्वारा जिले की उपेक्षा करने कर आरोप लगाया है और 10 जनवरी को किसानो और महिलाओ के साथ मिल कर बैरिस्टर भवन के पास 15 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है,,विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा चुनाव के एक साल पूरा होने के बाद भी जांजगीर विधानसभा उपेक्षित करने का आरोप लगाया और बजट में शामिल होने के बाद भी कोई कार्य प्रारम्भ नहीं करने के लिए मुख्यमंत्री,,प्रभारी मंत्री और सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है,,उन्होंने नैला ओवर ब्रिज बनाने की मांग,,गेमन पूल चाम्पा का कार्य बजट ने स्वीकृत के बाद भी प्रशासकीय स्वीकृति देने का आरोप लगाया

ये है प्रमुख मांगे

01. विधानसभा बजट 2024-25 में प्रस्तावित कार्यों को प्रारंभ करना :- विधानसभा बजट 2024-25 में विधानसभा जांजगीर – चापा के लिए प्रस्तावित समस्त कार्यों को प्रारंभ कराने के लिए पहल किया जाना आवश्यक है विभागों की उदासीनता से कार्य अभी तक प्रारंभ नही हो सका है।

02. नाली निर्माण कार्य :- जाजगीर नगर के नेताजी चौक से शारदा चौक की ओर तथा नेताजी चौक से नैला रलवे स्टेशन की नाली निर्माण नही होने से बरसात का पानी सड़कों में भर जाता है। इन मागों सहित शहर के सभी मुख्य मार्गों में नाली निर्माण कराये जाने की आवश्यकता है।

03. 132/33 केवी सब स्टेशन निर्माणः- वर्तमान में जांजगीर जिला मुख्यालय एवं आस पास के गाव के विद्युत सप्लाई 220/33 केवी बनारी सब स्टेशन से होती है। जिसकी दूरी शहर से 18 किमी है। इससे बार-बार विद्युत सप्लाई बंद होते रहता है नवागढ़,धुरकोट क्षेत्र में भी लगातार लोड बढ़ रहा है। जांजगीर जिला मुख्यालय में 132 / 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण से जांजगीर-क्षेत्र के लगभग 40000 विद्युत उपभोक्ता एवं चार लाख लोगों को बार – बार विद्युत बंद / लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगा।

04. खोखसा-पिथमपुर मार्ग उन्नयन:- ग्राम खोखसा स्थिति बीजेपी कार्यालय से पिथमपुर पहंच मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है। ग्राम खोखसा,जर्व (च), पिसौद, पिथमपुर के ग्रामीण जनों के द्वारा लगातार मार्ग चौड़ीकरण किये जाने की मांग की जा रही है। शीघ्र कार्य प्रारंभ नही होने की स्थिति में ग्रामीणजनों द्वारा आंदोलन करने की भी बात कही जा रही है।

05. नवागढ़ में एस.डी.एम. कार्यालय प्रारंभ करना:- नवागढ़ को जांजगीर से पृथक अनुविभाग बनाते हुए नवीन अनुविभागीय कार्यालय प्रारंभ किया जावे ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जा सके।

06. जल आवर्धन योजना:- अधुरे जल आवर्धन योजना अंतर्गत पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु उचित पहल किया जावे।

07. सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट:- जांजगीर- नैला एवं चापा नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट प्रारभ करने की आवश्यकता है।

08. पश्चिम केबिन नैला ओव्हरब्रिज:- नैला स्टेशन के समीप फाटक में ओव्हरब्रेज निर्माण की स्वीकृति बजट में दी जा चुकी है। कार्य प्रारंभ नही हुआ है।

09. नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के पास फुट ओवर बिज निर्माण

10. जाजगीर-चांपा मुख्य मार्ग में हसदेव नदी पर निर्मित गेमन पुल का नव निर्माण।

11. घुण्डी नाला में पुल निर्माण:- ग्राम लछनपुर (चापा) में घुंडी में नाला में पुल निर्माण के लिए बजट मे राशि स्वीकृत की जा चुकी है। कार्य अप्रारंभ हैं।

12. ठा. छेदीलाल महाविद्यालय जांजगीर के लिए नवीन भवन निर्माण:- भवन जीर्ण- शीर्ण हो चुका है। नवनी भवन निर्माण की आवश्यकता है।

13. नवोदय विद्यालय प्रारंभ करना:- जांजगीर-चांपा जिले में नवोदय विद्यालय प्रारंभ करने की मांग लबे समय से की जा रही है।

14. मड़वा भू-विस्थापितों की समस्याओं का निराकरण :- मड़वा भू-विस्थापित विगत 03 माह से अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इन्हें पूनर्वास नीति के तहत शीघ्र ही नौकरी प्रदान किया जाए एवं अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाए ।

15. जिला चिकित्सालय जांजगीर को 220 बिस्तर अस्पताल में अपग्रेड किया जाए:- अधोसरंचना सुविधा विस्तार होने से मेडिकल कॉलेज का अध्यापन कार्य जिला चिकित्सालय में प्रांरभ किया जा सकता है।

इन मागो को लेकर कल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा और रैली निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!