जांजगीर-चाम्पा जिले के बनाहिल में पानी की समस्या पर ग्रामीणों का आक्रोश 11 घंटे बाद चक्काजाम समाप्त,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चाम्पा जिले के बनाहिल में पानी की समस्या पर ग्रामीणों का आक्रोश 11 घंटे बाद चक्काजाम समाप्त,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर-चाम्पा जिले के बनाहिल गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया,,बिलासपुर-जांजगीर मार्ग पर करीब 11 घंटे तक चक्काजाम जारी रहा,,प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं,,जिन्होंने बर्तन लेकर सड़कों पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर की
ग्रामीणों का आरोप था कि केएसके महानदी पावर प्लांट द्वारा अत्यधिक बोरवेल से पानी निकाले जाने के कारण गांव में पेयजल संकट गहराया है,,मौके पर पहुंचे पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग के अधिकारियों ने भी प्लांट के अंदर 40 से अधिक बोरवेल होने की पुष्टि की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया,,अंत प्रशासन ने चार बिंदुओं में लिखित आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त कराया,,आश्वासन में शामिल प्रमुख कदम इस प्रकार हैं
1. तत्काल प्रभाव से गांव में टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति।
2. रात से बोरवेल का कार्य शुरू करना।
3. केएसके पॉवर प्लांट द्वारा पाइपलाइन विस्तार कर दो ओवरहेड टैंक भरने की व्यवस्था।
4. गांव के तालाबों को भरने के लिए अतिरिक्त प्रबंध।
चक्काजाम समाप्त होने के बाद प्रशासन ने तुरंत टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी,,अधिकारियों से मिले लिखित आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने आंदोलन समाप्त किया



