राज्य एवं शहर

केन्द्रीय बजट का छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स जांजगीर इकाई ने किया स्वागत,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

केन्द्रीय बजट का छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स जांजगीर इकाई ने किया स्वागत,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, जांजगीर इकाई ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट का स्वागत किया। चेंबर के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल ने बजट को संतुलित और विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि यह व्यापार, उद्योग, किसानों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

श्री अग्रवाल ने बजट में आयकर में दी गई बड़ी राहत की सराहना करते हुए बताया कि नए कर स्लैब के तहत 12 लाख तक की आय पर आयकर छूट दी गई है, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। इससे देश में पूंजी निर्माण बढ़ेगा, धन का प्रवाह तेज होगा और क्रय-विक्रय शक्ति में वृद्धि होगी, जो आर्थिक विकास को नई गति देगा।

स्टार्टअप और MSME को मिलेगा बढ़ावा

बजट में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे युवा उद्यमियों को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। MSME सेक्टर के लिए ऋण सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई है, जिससे छोटे और मझोले उद्योगों को वित्तीय सहायता मिलेगी।

युवाओं और कौशल विकास पर विशेष ध्यान

युवाओं के कौशल विकास के लिए पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (National Centre of Excellence for Skilling) की स्थापना की जाएगी, जिससे उन्हें वैश्विक मानकों के अनुसार प्रशिक्षण मिलेगा। IIT में 6,500 अतिरिक्त छात्रों के लिए शिक्षा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

वरिष्ठ नागरिकों और किसानों के लिए बड़ी राहत

बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है, जिससे उन्हें कर में राहत मिलेगी।
किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है, जिससे छत्तीसगढ़ के 27 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत 1.7 करोड़ किसानों को सहायता मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।

औद्योगिक विकास और जांजगीर को ड्रायपोर्ट की मांग

चेंबर ने बजट में औद्योगिक विकास पर दिए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए जांजगीर में औद्योगिक केंद्र और ड्रायपोर्ट की स्थापना की मांग दोहराई। चेंबर का कहना है कि रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव की तर्ज पर जांजगीर को भी औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

भारत को खिलौनों का वैश्विक हब बनाने की पहल

बजट में भारत को खिलौनों का वैश्विक केंद्र बनाने पर जोर दिया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ के खिलौना उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और राज्य इस क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र बन सकता है।

डिजिटल और ग्रामीण विकास पर जोर

बजट में भारतनेट परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सेकेंडरी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इसके अलावा, 50,000 अटल टिंकरिंग लैब्स की स्थापना की जाएगी, जिससे वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

चेंबर ने जताई विकास की उम्मीद

जांजगीर चैंबर ने आशा व्यक्त की है कि इस बजट से जांजगीर जिले में MSME उद्योगों के विकास की अपार संभावनाएं खुलेंगी और जांजगीर को जल्द ही एक औद्योगिक हब के रूप में पहचान मिलेगी। चेंबर ने क्षेत्रीय विकास के लिए सरकार से निरंतर सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!