राज्य एवं शहर

युवा भारत के सपनों को साकार करने वाला बजट,,अमर सुल्तानिया,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

युवा भारत के सपनों को साकार करने वाला बजट,,अमर सुल्तानिया,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2025-26 को लेकर आम जनता से लेकर व्यापारिक जगत तक में उत्साह देखा जा रहा है। इस बजट में महंगाई, टैक्स और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं,,जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने इस बजट की सराहना करते हुए इसे “युवा भारत के सपनों को साकार करने वाला बजट” बताया। उन्होंने कहा कि आयकर में 12 लाख रुपये तक की छूट एक ऐतिहासिक कदम है, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे कर दिखाया। इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

बजट में रोजगार और मध्यम वर्ग को प्राथमिकता

अमर सुल्तानिया ने कहा कि यह बजट रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और मध्यम वर्ग की वित्तीय खुशहाली सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है, और राज्यों के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष ध्यान देने का प्रावधान सराहनीय है।

बजट के प्रमुख बिंदु

अमर सुल्तानिया ने बजट के कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों को ऐतिहासिक और भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला बताया, जिसमें शामिल हैं:
✅ 12 लाख रुपये तक की आयकर छूट
✅ स्टैंडर्ड डिडक्शन 75,000 रुपये
✅ पिछले 4 वर्षों का आईटी रिटर्न एकसाथ भरने की सुविधा
✅ MSME सेक्टर के लिए लोन सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़
✅ स्टार्टअप लोन की सीमा 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़
✅ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 36 दवाओं को ड्यूटी फ्री करना
✅ टीवी, मोबाइल, भारत में बने कपड़े, चमड़े के सामान और इलेक्ट्रिक कार को सस्ता करना
✅ खाद्य तेल आत्मनिर्भरता के लिए 6 साल का मिशन
✅ लेदर उद्योग में 22 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
✅ भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाने का प्रस्ताव
✅ IIT में टेक्नोलॉजिकल रिसर्च के लिए 10,000 PM स्कॉलरशिप
✅ अगले 5 वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब
✅ सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी

भारत को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने की दिशा में कदम

उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा बल्कि देश को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी वर्गों से इस बजट का समर्थन करने और इसके लाभों को अधिकतम करने की अपील की।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!