राज्य एवं शहर

नेगूरडीह के खेल मैदान पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया,ग्रामीणों ने दिया चक्काजाम का अल्टीमेटम

नेगूरडीह के खेल मैदान पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया,ग्रामीणों ने दिया चक्काजाम का अल्टीमेटम

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेगूरडीह मे खेल मैदान (खसरा नंबर 644/1), जो कि 3.5 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है,पर अवैध कब्जे का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है,,इस मैदान का उपयोग मॉर्निंग वॉक,,आर्मी और पुलिस भर्ती की तैयारी के साथ ही क्रिकेट,कबड्डी और फुटबॉल खेलने के लिए किया जाता था,लेकिन अब अवैध कब्जे के कारण ग्रामीणों और युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

 

2014 में हटाया गया था कब्जा,फिर भी जारी है अतिक्रमण

 

ग्रामीणों के अनुसार,राजेश कश्यप,बद्री कश्यप,कुन्ती कश्यप और उषा कश्यप द्वारा इस खेल मैदान पर अवैध कब्जा किया गया है,26 फरवरी 2014 को प्रशासन द्वारा इस कब्जे को हटाया गया था,लेकिन कोरोना काल के दौरान फर्जी पट्टा बनवाकर फिर से इस जमीन पर पक्का मकान बना लिया गया

फर्जी पट्टा पाया गया,,फिर भी कार्रवाई नहीं

ग्रामीणों ने 27 जनवरी 2023 को जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपी,जिसके बाद प्रशासनिक जांच में पट्टा फर्जी पाया गया और उसे निरस्त कर दिया गया इसके बावजूद,प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं

प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार दी गई शिकायत

इस मामले में ग्रामवासियों ने कलेक्टर,एसडीएम,तहसीदर शिवरीनारायण संजय बरेठ, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, पंचायत मंत्री विजय शर्मा और जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी तक शिकायत पहुंचाई,लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया

ग्रामीणों का प्रदर्शन,कलेक्टर ने मांगा दो महीने का समय

ग्राम पंचायत नेगूरडीह के 150 ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर आकाश छिकारा और एसडीएम से मिलकर फिर से शिकायत दर्ज कराई,कलेक्टर ने दो महीने का समय मांगा,लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि दो महीने के भीतर खेल मैदान से कब्जा नहीं हटाया गया,तो वे जिला स्तर पर चक्काजाम करेंगे

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

लगातार शिकायतों और जांच में फर्जी पट्टा पाए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने से प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं,अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाता है या फिर ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!