WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जिला अस्पताल के डॉक्टर और नर्स ने सामूहिक अवकाश पर, सिविल सर्जन को हटाने कि मांग अब तेज

जिला अस्पताल के डॉक्टर और नर्स ने सामूहिक अवकाश पर, सिविल सर्जन को हटाने कि मांग अब तेज


जांजगीर चांपा जिला अस्पताल जांजगीर में एक बार फिर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ ने सिविल सर्जन दीपक जायसवाल के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है,,स्टॉफ ने सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया और सिविल सर्जन को हटाने की मांग की।

अस्पताल के 83 डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ ने बुधवार को सामूहिक अवकाश लिया,,पिछले तीन महीने से अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी हुई है,,डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ ने सिविल सर्जन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है,,और उन्हें हटाने की मांग की है।

स्टॉफ नर्स उत्तरी शांडिल्य ने कहा,,हम कब तक सहते रहेंगे, सिविल सर्जन को हटाया जाए और हमें न्याय दिलाया जाए,,जिला प्रशासन और स्वास्थ्य मंत्री ने पहले आश्वासन दिया था कि मामले की जांच होगी,,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है,,जिसके चलते अब संयुक्त मोर्चा आंदोलन की दिशा तय कर रहा है।

आंदोलन के तहत 11 अप्रैल को शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेंगे,,और अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं,,तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

प्रांतीय अध्यक्ष मदन लाल साहू ने कहा,,हमने कई बार ज्ञापन दिया,,कमेटी गठित की गई,,स्वास्थ्य मंत्री से भी बातचीत की,,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई,,सभी कर्मचारी व्यथित हैं,,और हम मांग करते हैं कि सिविल सर्जन को तुरंत हटाया जाए

 

हालांकि,,सिविल सर्जन दीपक जायसवाल ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,,मेरी तरफ से कोई समस्या नहीं है 83 कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश का आवेदन दिया था,,किसी भी मरीज को कोई दिक्कत नहीं हो रही है,,जिला चिकित्सालय की सुविधाओं में विस्तार हुआ है

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!