मनोज अग्रवाल को जीवनधारा नमामि गंगे का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

मनोज अग्रवाल को जीवनधारा नमामि गंगे का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

मनोज अग्रवाल को जीवनधारा नमामि गंगे अभियान का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा ने सौंपी है। मनोज अग्रवाल की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह पद दिया गया।अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए मनोज अग्रवाल ने डॉ. शर्मा का धन्यवाद किया और कहा कि वे मां गंगा के प्रति पूरी श्रद्धा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ की नदियों, तालाबों, कुओं और दूसरे जल स्रोतों को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखने के लिए लोगों को साथ लेकर काम करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि जल संरक्षण और पानी बचाने के कामों को पूरे प्रदेश में टीम और सरकार के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में गर्व से लिया जा सके।



