राज्य एवं शहर

जांजगीर चांपा जिले में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा

जांजगीर चाम्पा जिले में 5 मई से 31 मई तक होंगे समाधान शिविर का आयोजन 43 स्थानों पर होगा 


जांजगीर चांपा जिले में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा,,इस संबंध में कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित की गई,,जिसमें उन्होंने शिविरों के आयोजन की जानकारी दी,,कलेक्टर ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है,,शासकीय योजनाओं का पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है,,ताकि योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंचे,,सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान,,शासकीय योजनाओं की निगरानी,,विकास कार्यों में तेजी और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है,,इसके तहत समाधान पेटी,,शिविर और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 1 लाख 27 हजार 440 आवेदन प्राप्त हुए हैं,,जिनमें से 1 लाख 12 हजार 89 आवेदनों का निराकरण हो चुका है,,तीसरे और अंतिम चरण में जिले के 8 से 15 ग्राम पंचायतों के बीच तथा नगरीय निकायों में कुल 43 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे,,इनमें 28 शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में और 15 शहरी क्षेत्रों में होंगे,,इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,,उप मुख्यमंत्री,,मंत्रीगण,,मुख्य सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शिविरों में शामिल होकर आम जनता से संवाद करेंगे और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे,,मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे,,जिसमें प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति,,योजनाओं की प्रगति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी

समाधान शिविरों के माध्यम से जनता की समस्याओं का तेजी से निराकरण किया जा रहा है,,हम पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं ताकि योजनाओं का लाभ सही समय पर सही व्यक्ति तक पहुंचे,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!