WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

पूर्व कलेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप,,विधायक ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

पूर्व कलेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप,,विधायक ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने राज्यपाल को पत्र लिखकर तत्कालीन कलेक्टर के द्वारा डी.एम.एफ. मद में की गई अनियमितता की जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
विधायक द्वारा लिखे गये पत्र पर संज्ञान लेते हुए राज्यपाल सचिवालय से राज्यपाल के अवर सचिव के द्वारा सचिव, छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर को पत्र प्रेषित कर ब्यास कश्यप के शिकायत पत्र पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिनांक 15.05.2025 को पत्र प्रेषित किया गया है।

ज्ञात हो कि जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि तत्कालीन कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा नियम कायदों को ताक पर रखकर जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि का बंदरबाट किया गया है। इनके द्वारा जिले में अपने चहेतों को उपकृत करते हुए मनमानी तरीके से कार्य आबंटित कर शासकीय राशि का दुरूपयोग किया गया है। उन्होने अपने पत्र में अनियमितता के कुछ उदाहरण प्रस्तुत किये हैं, जिसके अनुसार नगरपालिका परिषद की सीमा के भीतर हसदेव क्रियेशन हब की स्थापना के लिए डी.एम.एफ. मद से राशि प्रदान करने तथा इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत बनारी को कार्य एजेंसी बनाये जाने का उल्लेख किया है। उन्होंने सवाल किया है कि किस नियम के तहत नगरीय निकाय क्षेत्र में ग्राम पंचायत को कार्य एजेंसी बनाया गया? उन्होंने नगरीय क्षेत्र में विद्युतीकरण तथा सी.सी.रोड निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाने तथा निर्माण कार्यो में भर्राशाही होने की शिकायत की है। उन्होेेंने ग्राम खोखरा के खंडहर हो चुके स्टेडियम का जीर्णोद्धार करने के नाम पर डी.एम.एफ. मद से करोड़ों रूपये के राशि जारी करने तथा नियमों के विपरीत जाकर ग्राम पंचायत को क्रियान्वयन एजेंसी बनाने तथा ठेकेदार के माध्यम से कार्य कराने का आरोप लगाया है। उन्होने कृषि विभाग एवं अन्य विभागों में सामाग्री खरीदी के नाम पर कमीशनखोरी करने की शिकायत भी की है। कार्य स्वीकृति में डी.एम.एफ. समिति के शासी परिषद के सदस्यों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया गया है।
उन्होंने समस्त प्रकरणों की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराते हुए दोषियों के विरूद्ध उचित दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की है। शिकायत पत्र की प्रतिलिपि महामहिम राज्यपाल के अलावा, प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, संयुक्त निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय, सचिव भारत सरकार प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग नई दिल्ली, कलेक्टर जांजगीर चांपा को भी भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!