राज्य एवं शहर

भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय कार्यशाला में दर्ज कराई सहभागिता,,नई दिल्ली में एकात्म मानव दर्शन की 60वीं वर्षगांठ पर हुआ भव्य आयोजन

भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय कार्यशाला में दर्ज कराई सहभागिता,,नई दिल्ली में एकात्म मानव दर्शन की 60वीं वर्षगांठ पर हुआ भव्य आयोजन

नई दिल्ली में 31 मई से 1 जून 2025 तक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले से सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन के सहयोग से एकात्म मानव दर्शन की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था,,देशभर में इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, और राजधानी दिल्ली में ‘राष्ट्रीय स्मृति दिवस’ के तहत आयोजित इस कार्यशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर गहन मंथन किया गया

इस राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से अन्य कई प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिनमें सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सोमेश चंद्र पांडेय, शशांक शर्मा, श्रीमती हर्षिता पांडे, शशांक ताम्रकार, श्रीमती कृतिका जैन और डॉ. किरण बघेल शामिल रहे,,कार्यशाला के पहले दिन (31 मई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सहित कई प्रमुख नेताओं ने विचार साझा किए

दूसरे दिन (1 जून) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, एस. गुरुमूर्ति, नितिन गोखले, के. अनामलाई और अन्य गणमान्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए,,सम्मेलन में श्रम की गरिमा, जनकेंद्रित अर्थनीति, मूल्य आधारित विकास, और अक्षय समृद्धि जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही एक अत्याधुनिक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया,,यह आयोजन न सिर्फ एकात्म मानववाद के विचारों को समझने का अवसर बना, बल्कि इन्हें वर्तमान सामाजिक-आर्थिक परिप्रेक्ष्य में लागू करने की दिशा में एक मजबूत मंच भी प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!