प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लोगों को होना चाहिए जागरूक – राजकुमार साहू

- प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लोगों को होना चाहिए जागरूक – राजकुमार साहू
जगमहन्त में सभापति ने लगाए बरगद एवं आम के पौधे

जांजगीर-चाम्पा नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जगमहन्त में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू द्वारा गांव के गौठान में आम फलदार और अस्पताल परिसर में बरगद का पेड़ लगाया गया। इस दौरान सभापति साहू ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहियॆ । बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग, जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं आज हमारे अस्तित्व को चुनौती दे रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम सिर्फ बातें न करें, बल्कि छोटे-छोटे कदम उठाकर बड़ा बदलाव लाएं। इस पर्यावरण दिवस पर हमें पांच सरल लेकिन प्रभावशाली संकल्प लेने चाहिए, कम से पाँच पेड़ लगाये जो न सिर्फ पृथ्वी को बचाएंगे, बल्कि इसे फिर से स्वर्ग बनायेगे । अगर हर नागरिक यह पांच संकल्प भी पूरी ईमानदारी से अपनाए तो आने वाली पीढ़ियों को एक हरी-भरी और स्वच्छ धरती दी जा सकती है। इस दौरान जगमहन्त के सरपंच प्रतिनिधि प्रशांत सिंह, आचार्य अमित मिश्रा, नवल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।



