पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने शिक्षा न्याय को लेकर सरकार पर साधा निशाना,,कहा 10 हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद करने की साजिश

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने शिक्षा न्याय को लेकर सरकार पर साधा निशाना,,कहा 10 हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद करने की साजिश

जांजगीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने जांजगीर में प्रेस वार्ता की और राज्य सरकार पर शिक्षा के साथ अन्याय करने का गंभीर आरोप लगाया,,उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ‘युक्तियुक्तकरण’ के नाम पर प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश कर रही है,,शिव डहरिया ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नियमों को ताक पर रखकर शिक्षकों का मनमाने तरीके से तबादला कर रही है,,जिससे स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है,,उन्होंने कहा कि सरकार की इस नीति के चलते गरीब और ग्रामीण इलाकों के बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नए सेटअप के नाम पर 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने की तैयारी में है,,जो कि पूरी तरह से गलत और शिक्षा विरोधी कदम है
पूर्व मंत्री ने बताया कि कांग्रेस इस मामले को लेकर अब सड़कों पर उतरेगी,,पहले चरण में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा,,अगर सरकार ने युक्तियुक्तकरण की योजना को वापस नहीं लिया,,तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



