राज्य एवं शहर

हसदेव नदी में दर्दनाक हादसा: बच्चों की जान बचाने वाले पिता लापता

हसदेव नदी में दर्दनाक हादसा: बच्चों की जान बचाने वाले पिता लापता

 

जांजगीर चाम्पा जिला के हसदेव नदी मे हथनेवरा गाँव के पास बने एनिकट मे आज सुबह एक व्यक्ति नहाते समय गहरे पानी मे डूब गया,,आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी चाम्पा पुलिस को दी और चाम्पा पुलिस के साथ एसडीआरएफ को सूचना दी और आपदा प्रबंधन टीम डूबे व्यक्ति की तलाश मे जुट गई है,8 घंटा बाद भी तलाश जारी है

हथनेवरा गांव का लक्ष्मी प्रसाद साहू आज सुबह साढ़े सात बजे अपने बेटी और भाई के बेटे ने साथ नहाने के लिए हसदेव नदी एनीकट के पास गया था,,नहाते समय उसकी बेटी और भतीजा नदी के बहाव मे बहने लगे,,जिसे देख कर लक्ष्मी प्रसाद साहू उन्हें बचाने पंहुचा और किसी तरह दोनो डूबते बच्चो को बचाया, लेकिन खुद नदी के बहाव मे बहुत गया,,जिसके बचाने के लिए आस पास नहा रहे लोगो ने कोशिश की लेकिन असफल रहे और चाम्पा पुलिस को सुचना दी,घ

टना की सूचना मिलने के बाढ़ चाम्पा पुलिस नगर सेना और एस डी आर एफ की टीम मौके के पहुंची और तलाश शुरू की 7 घंटा के बाद भी नदी मे डूबे लक्ष्मी प्रसाद साहू बरामद नहीं हुआ और 3 बजे बिलासपुर से गोताखोरो की टीम हसदेव नदी मे पहुंची और तलाश शुरू कर दी है,,लेकिन अब तक गोताखोरो को भी कुछ हासिल नहीं हुआ है,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!