WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई,,मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चलाएगी संकल्प से सिद्धि अभियान धरमलाल कौशिक

भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई,,मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चलाएगी संकल्प से सिद्धि अभियान धरमलाल कौशिक

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डाक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात उपस्थित अतिथिगणो का कार्यकर्ताओ ने स्वागत सत्कार किया कार्यशाला की शुरुआत मे अध्यक्षीय भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है और जांजगीर चाम्पा जिले से इस कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है विकसित भारत संकल्प सभा होगी आयोजित,,जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम मे आगे की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी 12 से 14 जून तक मण्डल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें विकसित भारत की संकल्पना एवं इसमें हमारी भूमिका व केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां विषयों पर संबोधन होगा और विकसित भारत का संकल्प दिलाकर संकल्प की प्रति भेंट की जाएगी।17 से 21 जून तक विश्व योग दिवस के निमित्त सभी मंडलों में योग शिविर का आयोजन रखा जाएगा।

चौपाल कार्यक्रम का होगा आयोजन बूथ स्तर पर 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही शहरों में मोहल्ला चौपाल एवं पंचायत केंद्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन रखा जाएगा। इन कार्यक्रमों में 11 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयुष्मान योजना (वय वंदन) में शत-प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण एवं कार्ड वितरण किया जाएगा और उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगी

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संकल्प से सिद्धि अभियान के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों और नीतियों पर गहन चर्चा की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्य वक्ता धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर कार्यशाला आयोजित की। भाजपा का यह संकल्प से सिद्धि अभियान 9 जून से 21 जून तक चलेगा। यह कार्यशाला विकसित भारत का अमृतकाल सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि, संकल्प से सिद्धि अभियान समेत अन्य सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। आज पार्टी का जो विशाल स्वरूप हम देख रहे हैं उसमें पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों की महती भूमिका है। हमारे जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता जनार्दन से सीधे जुड़ते हैं। कार्यक्रम को लेकर समाज के बीच जाने से जनता तक हमारा चिंतन विचार पहुंचता है।

राष्ट्रवाद की भावना मोदी सरकार में प्रबल हुई कौशिक

पूर्व नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि, आज की पीढ़ी को तो अपनी पौराणिक परंपराओं व राजनीतिक इतिहास की जानकारी नहीं है। कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने में लगी रहती है इसलिए इस राष्ट्र को आगे बढ़ाने और राष्ट्रवाद की भावना को प्रखरता प्रदान करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का कार्य मोदी के कार्यकाल में हुआ। उन्होंने आगे कहा- जनता को इन कार्यक्रमों के जरिए सच्चाई और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है। भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रमों की चरणबद्ध संरचना करना है। इसके लिए जिला और मंडल इकाइयों को जुटाना होगा।

मोदी सरकार के कार्यों को घर- घर पहुंचाना है

कमलेश जांगड़े जांजगीर चाम्पा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि, भाजपा का मूल उद्देश्य और संगठन की भावना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। इसके लिए हमें पूरे समर्पण के साथ जुटना है। भाजपा ने जिस प्रामाणिकता के साथ काम किया और जन विश्वास अर्जित किया है। सासंद ने कहा कि, विकसित भारत के अमृतकाल एवं सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचना है। उपलब्धियों का सघन प्रचार-प्रसार करें ताकि कोई विरोधी गलतफहमी फैला ना सके।

संकल्प हो रहा सिद्ध नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने कहा कि, जनसंघ और भाजपा के बैनर तले लिए गए संकल्पना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिद्ध किया। आगे चंदेल ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस पराक्रम के साथ घर में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया उन सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में चंदेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनहोने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संवाद का मंत्र देते हुए कहा कि मोदी सरकार की 11 साल उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर वर्ग और संगठन को इस अभियान से जोड़ने और लाभार्थियों के अनुभव साझा करने की अपील की।उन्होंने कहा कि अमृत काल में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गर्व का विषय हैं। इन उपलब्धियों को प्रदेश, जनपद, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पहले भी प्रदेश के एक वर्षों की विष्णुदेव सरकार की उपलब्धियों को हर बूथ तक पहुंचाया था। अब केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को अखिल भारतीय स्तर पर प्रचारित करने का समय है, जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि वे केवल पार्टी कार्यकर्ताओं तक सीमित न रहें, बल्कि आम जन, पेशेवर समूहों, और लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि संगठन, मोर्चा, और प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यशाला प्रभावी रही हैं। बीजेपी के समस्त मोर्चे और प्रकोष्ठ समाज के हर वर्ग जैसे अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक, छात्र, और लाभार्थी को समाहित करते हैं। इन समूहों के साथ गोष्ठियां आयोजित कर, उनके बीच से वक्ताओं को चुनकर योजनाओं का प्रभावी प्रचार किया जा सकता है।

10 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हो रहे हैं-

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले किसी परिवार में बीमारी संकट बन जाती थी, लेकिन आज देश के 50 करोड़ आयुष्मान भारत वय वंदन योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बिना किसी भेदभाव के 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड वितरित करने का आह्वान किया, ताकि लाभार्थी सरकार के प्रति कृतज्ञता महसूस करें।उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को गर्व के साथ प्रचारित करने को कहा, ताकि विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब दिया जा सके।

चंदेल ने हर घर नल योजना, उज्ज्वला योजना, और प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि गरीबों को पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, राशन कार्ड, और पेंशन जैसी सुविधाएं मिली हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित कर उनके अनुभव साझा करने का आग्रह किया कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष नंद चौधरी ने व आभार अभियान के सहसंयोजक संतोष लहरे ने किया उक्त कार्यशाला मे मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा कार्यक्रम के जिला संयोजक सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर संगठन जिला के सहप्रभारी अशोक चावलानी पूर्व सांसद कमला पाटले पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल जांजगीर नगपालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!