WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

CCTV कैमरे ने खोला राज: चाम्पा मोबाइल चोरी कांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी

CCTV कैमरे ने खोला राज: चाम्पा मोबाइल चोरी कांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी


जांजगीर चाम्पा जिले के चाम्पा थाना क्षेत्र मे गणेश मोबाईल दूकान के हुए चोरी के मामले मे पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है,चाम्पा पुलिस और साईबर सेल ने CCTV फुटेज के आधार पर महंत और जांजगीर के साथ कमरीद गांव से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है,,जिसमे 2 आरोपी नाबालिग है,,पुलिस ने आरोपियों से 18 मोबाईल,,सेल्फी स्टेण्ड,,ईयर फोन और 2 बाइक जप्त किया है,,जप्त सामान की क़ीमत 10 लाख रूपये आँकी गई है,,पुलिस की इस सफलता के लिए चाम्पा के व्यापारियों ने पुलिस का सम्मान किया

चाम्पा के सुभाष चौंक मे पुलिस की गस्त को ठेंगा दिखाते हुई आरोपियों ने गणेश मोबाईल दुकान मे शुक्रवार की रात 3 बजे महंगे मोबाईल की चोरी की,,चोरी की सूचना चाम्पा पुलिस की गस्त पार्टी को घटना के कुछ समय बाद ही पता चल गया और दूकान के मालिक को जानकारी दी गई,,मोबाईल दूकान मे हुए लाखो रूपये चोरी की जाँच मे चाम्पा पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और आरोपियों के जाने के रास्ते का भी फुटेज खँगाला और एक आरोपी को जांजगीर, 3 आरोपी को महंत गांव और एक को सारा गाव थाना के कमरीद गांव से हिरासत मे ली,,और उनसे चोरी के मोबाईल जप्त की

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि चोरी की प्लानिंग करने वाला मुख्य आरोपी नाबालिग है,,जो महंगे मोबाईल का शौकीन है,,लेकिन पैसा नहीं होने पर चोरी की प्लानिंग करता,,शुक्रवार को सुबह चाम्पा पहुंचा और सुभाष चौंक के गणेश मोबाईल दुकान की रैकी कर अपने गांव पंहुचा,,मुख्य सरगना नाबालिग नशे का आदी है,,शुक्रवार कि शाम अपने गांव से नशीली दवा खाने के बाद महंत गांव अपने रिस्तेदार के घर गया,,जहाँ से उसे भगाने पर महंत गांव के तीन अन्य नशेड़ियों के साथ मिल कर नशा की और मोबाईल दुकान मे चोरी के लिए प्लानिंग की,,और रात मे जांजगीर से अपने एक अन्य नाबालिग साथी के साथ बाइक और स्कूटी मे सवार होकर चाम्पा पहुचे,,आरोपियो ने एक बिगड़े हुई ट्रक के पास से हथोड़ा लिया और देर रात सुभाष चौक पहुचे,,जहाँ पुलिस गस्त मे नहीं मिलने पर गणेश मोबाईल दुकान का ताला तोड़ कर कांच को भी तोड़ा जिसने एक आरोपी को चोट आई,,दूकान के अंदर लगे हाई पावर कैमरा मे आरोपियों की गतिविधि कैद हो गई और डायल 112 का सायरन सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए,,पुलिस ने रात मे ही घटना की जाँच शुरू कर दी और CCTV फुटेज खंगाल कर आरोपियों का स्थानीय होना तय किया और आरोपियों के भागने वाले स्थान से लेकर उस डायरेक्शन के फुटेज निकाल कर आरोपियों तक पहुचे,,एसपी ने बताया कि आरोपियों ने दो मोबाईल मुख्य सरगना को दी और मांगने पर मारपीट कर भगा दिया था और महंत गाँव मे उन्होंने चोरी के मोबाईल को कचरा के ढेर मे छुपा दिया था,,जिसे पुलिस ने आरोपियों के निशान देहि पर जप्त कर लिया है

विजय कुमार पांडे ( एस पी जांजगीर चाम्पा )

पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण के खुलासा के लिए गणेश मोबाईल दुकान के संचालक के द्वारा लगाए गए CCTV कैमरा कि अच्छी क्वालिटी को प्रमुख श्रोत बताया,,पुलिस की इस सफलता को व्यापारियों ने सराहा,,और चाम्पा पुलिस के साथ साइबर सेल और डायल 112 के कर्मचारियों का सम्मान किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!