WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

बेसहारा बच्चों के लिए “साथी अभियान”को लेकर जिला न्यायालय में विशेष बैठक आयोजित

बेसहारा बच्चों के लिए “साथी अभियान”को लेकर जिला न्यायालय में विशेष बैठक आयोजित

जिला न्यायालय जांजगीर के सभागार में आज “साथी अभियान” को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देश और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले में बेसहारा बच्चों की पहचान कर उन्हें आधार, स्कूल नामांकन, कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है,,इस अभियान की रूपरेखा और आगे की कार्य योजना पर चर्चा के लिए जिला स्तर की “साथी इकाई समिति” की बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शक्ति सिंह राजपूत के निर्देश पर आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों से आए अधिकारियों और समिति सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने के लिए विचार साझा किए,,इस अवसर पर मनोज कुमार कुशवाहा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने “साथी अभियान” के उद्देश्यों और क्रियान्वयन के तरीके की जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की,,कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, किशोर पुलिस इकाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, वृद्धाश्रम समिति, बालगृह अधीक्षक, पैनल अधिवक्ता, और पैरा लीगल वॉलिंटियर सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे,,यह अभियान जिले के बेसहारा बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए चलाया जा रहा है और सभी संबंधित विभागों के समन्वय से इसे समय-सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!