राज्य एवं शहर

सभापति ने देवलाल को प्रदान किया बैटरी चलित ट्रायसायकिल

सभापति ने देवलाल को प्रदान किया बैटरी चलित ट्रायसायकिल

जांजगीर-चाम्पा,,जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत दहिदा निवासी देवलाल गोड़ जो पैर से विकलांग हैं। जिसे जनपद पंचायत नवागढ़ परिसर में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू के मुख्य आथित्य में बैटरी चलित ट्रायसायकिल प्रदान किया गया। इस दौरान अध्यक्ष श्रीमती कांता मनमोहन कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति घासीराम कश्यप, जनपद सदस्य अखिलेश भीष्म, जनपद पंचायत के नवागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार मौजूद थे। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सभापति साहू कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तब से प्रदेश के जनताओं को सैकड़ो योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं। इस दौरान कम्प्यूटर आपरेटर गनपती साहू, महेंद्र आजाद सहित जनपद पंचायत नवागढ़ के अन्य स्टाफ मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!