WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जांजगीर बीजेपी कार्यालय में योग दिवस को लेकर प्रेस वार्ता, 21 जून को सभी मंडलों में होगा आयोजन

जांजगीर बीजेपी कार्यालय में योग दिवस को लेकर प्रेस वार्ता, 21 जून को सभी मंडलों में होगा आयोजन

जांजगीर। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जांजगीर के बीजेपी कार्यालय में पूर्व विधायक रजनीश सिंह ने प्रेसवार्ता ली।

प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में 177 देशों ने योग को मान्यता दी थी। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और हमारी परंपरा की अमूल्य देन है। अगर हम रोज योग करें तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। आज की तनावभरी जिंदगी में योग को अपनाकर हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

रजनीश सिंह ने बताया कि पूरी दुनिया अब योग को एक जीवनशैली के रूप में अपना रही है। योग की शुरुआत हमारे देश की परंपरा में ‘आदि योगी’ भगवान शिव से होती है। महर्षि पतंजलि ने योग को वैज्ञानिक ढंग से दुनिया के सामने रखा। हजारों साल पुरानी भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिकता का प्रमाण योग है।

उन्होंने बताया कि 21 जून को भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रम बनाए गए हैं और प्रभारी तय किए गए हैं, जो मंडलों में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ योग करेंगे।

प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, दिनेश सिंह, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र सिंह, हितेश यादव, प्रदीप सोनी, महावीर सोनी, मनीषा गोपाल, प्रेमलता कौशिक, सुशील सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!