राज्य एवं शहर

धाराशिव गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,,दो युवक गंभीर रूप से घायल उपचार जारी,,06 आरोपी गिरप्तार

धाराशिव गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,,दो युवक गंभीर रूप से घायल उपचार जारी,,06 आरोपी गिरप्तार

जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के पास स्थित धाराशिव गांव में शनिवार की रात मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। गांव में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि तलवार और धारदार हथियार निकल आए,,दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई,,जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,,दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया,,जहां दोनों युवक का उपचार जारी है

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है,,जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत अभिषेक गोस्वामी और जितेश राठौर के बीच हुई थी,,दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई,,जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई,,इसी बीच आशुतोष गोस्वामी अपने साथियों के साथ जितेश राठौर से बात करने उसके घर की ओर निकला,,लेकिन रास्ते में ही एक बार फिर दोनों गुट आमने-सामने हो गए,,दिग्विजय राठौर और उसके साथी,,जितेश राठौर और उसके भाइयों दिलीप व दिनेश राठौर को गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी,,इसके बाद एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए और इस बार हमला और भी उग्र हो गया,,दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर बेत,,स्टम्प और धारदार हथियार से हमला कर दिया,,इस हमले में दिनेश राठौर और अभिषेक गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए,,

घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया,,जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया,,बिलासपुर अस्पताल में इलाज  दो का इलाज जारी है,,पुलिस ने मामले में बलवा और हत्या की नियत से हमला करने का अपराध दर्ज कर दोनों पक्षों के कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,,साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं

एडिशनल एसपी,,जांजगीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,,हालात अब नियंत्रण में हैं,,आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और गांव में शांति बनाए रखने पुलिस बल तैनात है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!