राज्य एवं शहर

पामगढ़ की बेटी शालू जाएगी चीन,,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाया मदद का हाथ,,मुख्यमंत्री की मदद से शालू डहरिया का सपना हुआ साकार, अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम,,

पामगढ़ की बेटी शालू जाएगी चीन,,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बढ़ाया मदद का हाथ,,मुख्यमंत्री की मदद से शालू डहरिया का सपना हुआ साकार, अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम

जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ़ नगर पंचायत की रहने वाली शालू डहरिया का चयन एशिया वुमेन्स साफ्ट बाल प्रतियोगिता के लिए इण्डिया टीम मे चयनित हो गया है,,और 14 से 21 जुलाई तक चाइना के जियान शहर मे अंतराष्ट्रीय मैच आयोजित है,,लेकिन आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण एक लाख सत्तर हजार रूपये का इंतजाम नहीं होने निराश हो गई थी,,लेकिन छत्तीसगढ़ की संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया,,और आज सुबह कलेक्टर के माध्यम से सालू को एक लाख 70 हजार रूपये का चेक वितरण किया,,और विडिओ कालिंग के माध्यम से शालू को शुभकामनायें दी

जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ़ मे माध्यम वर्गीय परिवार की शालू बचपन से ही सॉफ्ट बाल खिलाडी रही है,,8 वी कक्षा से सॉफ्ट बाल पकड़ कर पामगढ़ के मैदान मे खेलने उतरी थी,,और कॉलेज के द्वितीय वर्ष याने छः साल ने 12 नेशनल गेम खेल चुकी है और 1 गोल्ड मेडल ला चुकी है,,शालू डहरिया का चयन एशिया वीमेन्स कप सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता चाइना मे हुआ है,,यह मैच चाइना के जिशान शहर मे 14 जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित है,,इस प्रतियोगिता मे भारतीय टीम मे छत्तीसगढ़ से दो महिला खिलाडीओ का चयन हुआ है,,और आर्थिक तंगी के कारण पामगढ़ की शालू डहरिया ने आर्थिक मदद के लिए शासन प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाईं थी,,

जन्मेजय महोबे ( कलेक्टर जांजगीर चाम्पा )

शालू की गुहार का असर देखने को मिला और शनिवार की रात जशपुर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर कलेक्टर से चर्चा की और शालू की मदद के लिए उसे रविवार सुबह कलेक्टर आफिस बुलाने के निर्देश दिए,,राज्य सरकार की संवेदन शीलता की सूचना पा कर शालू डहरिया रात भर इस पल का इंतजार करती रही और सुबह 9 बजे कलेक्टर आफिस पहुंच गई,,और कलेक्टर ने पामगढ विधायक शेष राज हरवंश और शालू के परिजनों से मुख्यमंत्री का चर्चा कराया और एक लाख 70 हजार रूपये का चेक शालू को सौपा,,जिसे पा कर शालू डहरिया और उसके परिजन गदगद हो गए और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुई कहा अब उनका सपना साकार होगा और शालू अपना बेस्ट प्ले दिखाते हुए इण्डिया को गोल्ड मेडल दिलाने का प्रयास करने का भरोसा दिलाया,,

शालू डहरिया ( खिलाडी,सॉफ्ट बाल )

आलका डहरिया( शालू की माँ )

शेषराज हरवंश ( विधायक पामगढ )

शालू डहरिया की माँ ने बताया कि उसका एक छोटा सा ब्यूटी पार्लर है और पति प्राइवेट सुरक्षा कर्मी है,,बेटी की जिद और जूनून के कारण उसके खेलने के लिए पूरी छुट दी गई थी,,लेकिन अंतराष्ट्रीय मैच मे चयन होने के बाद आर्थिक तंगी ने परिवार को निराश कर दिया था,,लेकिन राज्य सरकार ने उनकी गुहार सुन ली और अब उनका सपना साकार हो पाएगा,,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!