राज्य एवं शहर

प्रेमी ने भरी सिंदूर,फिर प्रेमिका संग लगाई फांसी एक पेड़ पर झूलती मिलीं दो लाशें,जांच में जुटी पुलिस

 

 

 

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खड़ाखोडी तालाब के पास एक बबूल के पेड़ पर प्रेमी-प्रेमिका की लाशें फांसी के फंदे पर लटकी मिली हैं। दोनों ने एक ही पेड़ और एक ही रस्सी से फांसी लगाई है।

इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृत युवक ने पहले प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और फिर दोनों ने साथ मरने का फैसला कर लिया। हालांकि, उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी साफ नहीं है।

मृत युवक की पहचान शैलेंद्र केवट (24 वर्ष), निवासी अमोरा, के रूप में हुई है। शैलेंद्र के पिता ने बताया कि वह सोमवार सुबह 11 बजे पिकनिक पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। युवक के साले ने जब शव को फांसी पर लटका देखा, तो उसने परिजनों को सूचना दी।

घटनास्थल तालाब से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे एक बबूल के पेड़ के नीचे है। युवक की शादी मात्र एक माह पहले ही हुई थी, जिससे परिवार और गांव वाले भी सदमे में हैं। वहीं, मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन लोगों का कहना है कि वह चांपा थाना क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है।

ग्रामीणों ने जब दो अज्ञात लोगों को पेड़ से लटका देखा, तो तुरंत कोटवार और पामगढ़ पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है,,फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और मामले की जांच में जुटी हुई है। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और साजिश है, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!