शा.उ.मा.शाला कुटीघाट में हुआ शाला प्रवेश उत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के कोनारगढ़ के शासकीय उच्च माध्यमिक शाला कुटीघाट में शाला प्रवेश उत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच अनिल जोशी और जनपद सदस्य पुष्पलता सन्नी यादव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और मिठाई व चॉकलेट के साथ किताब-कॉपी भी वितरित की।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिन विद्यार्थियों को सम्मान मिला, उनमें दुर्गेश साहू, गायत्री सिंह चंदेल, जयप्रकाश कश्यप, योगेश सिंह चंदेल, निखिल साहू, संजय यादव, राकेश कुमार, वंदना घृतलहरे, शेखर कोसले, आरती गोंड, सुमन श्रीवास, पायल कश्यप, राहुल, प्रीति साहू, प्राची पटेल, गौरी मरावी और सुनीता धीवर शामिल हैं।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजनाओं के तहत छात्रों को मुफ्त में किताबें दी जा रही हैं, जिसका हर विद्यार्थी को लाभ लेना चाहिए ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे,,इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि सन्नी यादव, विजय कश्यप, संतोष कश्यप, अशोक पटेल, लक्ष्मी साहू, संजय सिंह चंदेल, प्राचार्य आर.के. नौरंगे, दीपेंद्र कुमार पांडेय, उदयपाल सिंह बैस, अमित शर्मा, विजय कुमार तिवारी, आभा देशपांडे, सावित्री सिंग यादव, अंजना बघेल, सुषमा शर्मा, शहाना बेगम, नीलिमा पांडेय, प्रफुल साहू, दिलीप कुमार साहू, निलेश फरवी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।



