राज्य एवं शहर

जांजगीर-चांपा पुलिस की सतर्कता से लापता बच्चा सुरक्षित मिला,परिजनों ने ली राहत की सांस

 

जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया से एक 4 साल का बच्चा लव कुमार कश्यप कल सुबह करीब 11 बजे घर से कहीं निकल गया था,,लव मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है और बोल भी नहीं पाता,,जिससे परिजन काफी घबरा गए थे

बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे खुद गांव पहुँचे और परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली,,इसके बाद उन्होंने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया

पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद पता चला कि लव कुमार बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया शिशु गृह में सुरक्षित है। जैसे ही यह जानकारी मिली,,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलमुला पारस पटेल,,उनकी टीम और साइबर सेल की टीम रात में ही बिलासपुर के लिए रवाना हो गई

पुलिस की इस तत्परता और मेहनत से बच्चा सही सलामत मिल गया है,,परिजनों ने पुलिस का आभार जताया और कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो अनहोनी भी हो सकती थी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!