पिस्टल की धमकी देकर महिला से दैहिक शोषण करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार,पुलिस ने निकाला जुलूस

पिस्टल की धमकी देकर महिला से दैहिक शोषण करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार,पुलिस ने निकाला जुलूस
जांजगीर चांपा जिले के सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पिस्टल की धमकी देकर महिला से दैहिक शोषण करने वाले आदतन अपराधी महेश यादव को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने पूरे शहर में उसका जुलूस भी निकाला
जानकार मुताबिक,आरोपी महेश यादव ग्राम देवरी,थाना सारागांव का निवासी है और फिलहाल बरपाली चौक, चांपा में रह रहा था। आरोपी थाना सारागांव क्षेत्र के अपराधियों की सूची में पहले से ही एक आदतन बदमाश के रूप में शामिल है,महिला की शिकायत पर थाना जांजगीर में दिनांक 14 जून 2025 को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने बताया कि महेश यादव ने खुद को बड़ा गुंडा बताकर, पिस्टल से जान मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दैहिक संबंध बनाए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
डीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया,पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया,हालांकि तलाशी के दौरान उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला,लेकिन उसकी थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 551/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 332(5), 64(2), 75, 351(3), 115(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में एक पेट्रोल पंप पर हथियार दिखाकर मारपीट के मामले में भी गिरफ्तार किया जा चुका है



