9 साल से गैरहाजिर शिक्षिका के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा,स्कूल में जड़ा ताला

जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ़ विकास खंड के मेउ गाँव मे आज अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और स्कूल पहुंच कर मुख्य द्वार मे ताला जड दिया,,और स्कूल मे 9 साल से नियुक्त शिक्षिका पर एक भी दिन स्कूल नहीं आने के कारण गणित की पढ़ाई बाधित होने के आरोप लगाया,,अभिभावकों के आक्रोश को देखते हुई पामगढ ब्लाक शिक्षा अधिकारी मौके मे पहुचे,,और ग्रामीणों की मांग पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया
नए सत्र मे स्कूलो के ताला खुल गया गई और छात्र छात्राएं पढ़ने के लिए स्कूल पहुंचने लगे है,,लेकिन पामगढ ब्लाक के मेउ गांव मे स्कूल की स्थिति गड़बड़ है,,अभिभावकों ने गणित की शिक्षिका की मनमानी रवैया से परेशान होकर पूर्व माध्यमिक शाला के गेट मे ही ताला जड दिया,,और शिक्षिका रमशीला कश्यप को तत्काल स्कूल बुला कर पढ़ाने के लिए अधिकारियो से मांग की
मेउ गांव के ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पामगढ़ ब्लाक शिक्षा अधिकारी मौके मे पहुचे और अभिभावकों से चर्चा की,,अभिभावकों द्वारा शिक्षिका रमशीला कश्यप की नियुक्ति 2015 मे होने मे बाद से ही स्कूल पढ़ाने नहीं आने की जानकारी दी,,जिस पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका से फोन मे जवाब तलब किया गया
ब्लाक शिक्षा अधिकारी एम एल कौशिक ने बताया कि शिक्षिका रमशीला कश्यप के पूर्व माध्यमिक शाला मेउ मे पदस्थापना के बाद से उन्हें आदिम जाति विभाग मे प्रतिनियुक्ति मे हास्टल अधिक्षिका के पद मे भेजा गया था,,जिसके कारण शिक्षिका पढ़ाने नहीं आ रही थी
ब्लाक शिक्षा अधिकारी एम एल कौशिक ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर अब आदिम जाति विभाग को पत्राचार कर मेडम को हास्टल अधिक्षिका के पद से मुक्त करने के लिए कहा गया है,,साथ ही मेडम रमशीला कश्यप अब स्कूल मे गणित विषय पढ़ाएगी



