एक ही जिले में दो नियम किसे मानें सही किसे माने गलत कलेक्टर साहेब नवागढ का नियम सही है या बलौदा ब्लाक का

एक ही जिले में दो नियम किसे मानें सही किसे माने गलत कलेक्टर साहेब नवागढ का नियम सही है या बलौदा ब्लाक का
जिला जाँजगीर चांपा में शिक्षक संवर्ग युक्तियुकरण के लिए तैयार की गई अतिशेष शिक्षकों की सूची में विकास खंड नवागढ में कला संकाय में नियुक्त शिक्षकों को कला संकाय में शामिल किया है जबकि बलौदा बमहनीडीह अकलतरा में कला संकाय में नियुक्त शिक्षकों को उनके स्नातक विषय के आधार पर हिंदी में शामिल किया गया है, जेडी बिलासपुर ने इस बिंदु को आधार बनाकर विकास खंड के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन को निरस्त कर दिया है तो यदि नवागढ की सूची सही है तो फिर विकास खंड बलौदा अकलतरा बमहनीडीह की सूची ग़लत हो गई, एक ही जिले में अलग अलग-अलग नियम बनाकर शिक्षकों को अतिशेष बताकर जिले से बाहर मुगेली जिले में पदस्थ किया जाना क्या न्याय संगत है जबकि जिले में ही 109 पद रिक्त है जिले की शिक्षक संवर्ग अतिशेष की सूची दूषित होने के कारण निरस्त करने योग्य है, जिला प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है और प्रभावित शिक्षकों के साथ न्याय किया जाना आवश्यक है, चर्चा नहीं करते हुए शिक्षकों को भटकाना उचित नहीं है



