WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

स्कूल में बच्चों से धान बिनवा रहा था टीचर,टेबल पर भी किताब की जगह धान टीचर हुवा निलंबित

जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षक पढ़ाई कराने के बजाय बच्चों से अपने निजी काम करवा रहा था। मामला बम्हनीडीह ब्लॉक के सिलादेही प्राथमिक स्कूल का है।

कक्षा में बच्चे पढ़ाई नहीं,धान छांटते दिखे

यह घटना 14 जुलाई की है। दोपहर करीब 12 बजे जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति के अध्यक्ष गगन जयपुरिया अचानक निरीक्षण पर स्कूल पहुंचे। उस समय कक्षा चौथी और पांचवीं के बच्चे मौजूद थे, लेकिन वे किताबों की जगह प्लेट में रखे धान से करगा (खराब धान) बीन रहे थे। बच्चे धान छांटकर टीचर की टेबल पर रख रहे थे। खुद शिक्षक गोपी कुमार तिवारी भी टेबल पर बैठकर धान छांटते नजर आए। टेबल पर किताब-कॉपी की जगह धान रखा हुआ था।

वीडियो भी सामने आया

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें बच्चे बता रहे हैं कि वे धान बीन रहे हैं। वहीं शिक्षक वीडियो बनाने वाले से बार-बार “प्लीज प्लीज” कहकर वीडियो बंद करने की गुहार लगाते दिख रहे हैं।

शिक्षा समिति अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी

इस पूरे मामले की जानकारी मिलने पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष गगन जयपुरिया ने उच्च अधिकारियों को वीडियो भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, “बच्चे स्कूल पढ़ने आते हैं, न कि खेतों का काम करने। ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

टीचर निलंबित

जिले के शिक्षा अधिकारी ए.के. भारद्वाज ने बताया कि वीडियो की जांच कराई गई है और बीईओ से रिपोर्ट भी ली गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों से निजी काम करवाना गंभीर लापरवाही है। मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री ने दी थी पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत

स्कूल खुलने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने बच्चों से कहा था कि “आप सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दें, बाकी जिम्मेदारी मेरी”, लेकिन कुछ शिक्षक अब भी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!