राज्य एवं शहर

जांजगीर-चांपा में मितानिनों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा में मितानिनों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जांजगीर चांपा जिले में मितानिनों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया,अटल चौक से रैली निकालते हुए करीब ढाई हजार मितानिनें बारिश में भीगते हुए,हाथ में छाता लिए एसडीएम दफ्तर पहुँचीं और अपनी आवाज बुलंद की मितानिनों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि लगातार सेवा देने के बावजूद उन्हें हक का मान-सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल रहीं,उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में उनकी समस्याओं का समाधान करने का वादा किया था,लेकिन अब तक वादे पूरे नहीं किए गए संघ का कहना है कि 7 अगस्त 2025 की बैठक में भी मुद्दों पर चर्चा हुई थी,पर कोई ठोस निर्णय नहीं निकला,मितानिनों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गईं,तो प्रदेशभर की करीब 72 हज़ार मितानिनें रायपुर पहुँचकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव करेंगी,गौरतलब है कि मितानिनें गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाती हैं और प्रदेश की बड़ी आबादी उन्हीं पर निर्भर करती है,ऐसे में उनका आंदोलन प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!