WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
छत्तीसगढ़

बाप बेटे की करंट से मौत, फसल चोरी होने से बचाने किसान ने बिछाया था तार

कबीरधाम : कबीरधाम जिले के रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के कोहड़िया गांव में दर्दनाक घटना हुई.जहां पिता और पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. पिता पुत्र की पहचान जहरु निषाद और श्रवण निषाद के तौर पर हुई है. दोनों का शव गांव के ही विशाल पटेल के खेत से बरामद किया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

करंट लगने से हुई मौत

पुलिस के मुताबिक ग्राम कोहड़िया निवासी विशाल पटेल ने अपने खेत में हो रही फसल चोरी से परेशान था.इस वजह से उसने अपने खेत में करंट बिछाया था.ताकि चोर और मवेशियों को दूर रखा जा सके.लेकिन दुर्भाग्य से करंट की चपेट में गांव के ही पिता और पुत्र आ गए.

खेत मालिक ने बिछाया था करंट

विशाल पटेल ने खेत में फसलों की हो रही चोरी और मवेशियों से बचाने रात में हाई वोल्टेज करंट का तार बिछाया गया था. सुबह जब खेत का मालिक अपने खेत गया तो गांव के ही श्रवण निषाद और उसके पिता जहरू निषाद की लाश खेत के अंदर पड़ी थी. जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर मामले की जांच कर रही है.

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!