राज्य एवं शहर

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने नॉर्थ इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में मचाया धमाल,जीता ऑल ओवर चैंपियन का खिताब

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने नॉर्थ इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में मचाया धमाल,जीता ऑल ओवर चैंपियन का खिताब

रायपुर – छत्तीसगढ़ के कराटे खिलाड़ियों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है,,गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में 23 और 24 अगस्त को आयोजित नॉर्थ इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने कुल 36 पदक जीते और ऑल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन ईश्वर चंद इंटर कॉलेज,,गाजियाबाद में हुआ,,जहां गाजियाबाद ग्रामीण विधायक संजीव शर्मा,,गाजियाबाद शहर विधायक श्रीचंद शर्मा,,पूर्व राज्यमंत्री निरपाल सिंह,,गौतम बुद्ध नगर के आईपीएस प्रवीण रंजन सिंह,,एसपी क्राइम मेरठ राजीव कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ की टीम का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ से 19 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 गोल्ड,,9 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।

जांजगीर-चांपा जिले से

अन्वीक्षा तिवारी,,लीजा महंत,,विशु वर्मा,,तमन्ना राठौर,,तनिषा तनु,,आराध्या दुबे,,भूमिका जोगी,,श्रेष्ठ द्विवेदी,,अमन खूंटे,,हर्ष,,वैभवी सिंह सिसोदिया,,अंकिता सिंह,,हिमांशु पटेल,,अनिकेत साहू,,एकता कंवर,,पारिजात सिन्हा

महासमुंद से,,हेमा पटेल,,रायपुर से,,सिद्धि रॉय,,दुर्ग से,,अभिषेक टंडन और अंजू ने पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर यूएसके छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गुरुजी सनत राठौर,,चेयरमैन संतोष गुप्ता,,यूएसके इंडिया के जनरल सेक्रेटरी शिहान वरुण पांडे,,स्टेट यूनिट के सचिव सेंसेई रूखमणी रानू, सेंसेई वीरेंद्र डडसेना सहित कराटे वेलफेयर सोसायटी और कई पदाधिकारियों ने बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!