छत्तीसगढ़
डिवाइडर से टकराकर तालाब में गिरी बाइक: डूबने से एक की मौत, पुलिस कर रही जांच

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सड़क दुर्घटना के खबर सामने आई है। जहां एक बाइक डिवाइडर से टकराई और अनियंत्रित होकर रोड किनारे तालाब में जा घुसी। जिससे बाइक सवार युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सुरेगांव थाना क्षेत्र के मंकी गांव के पास की है। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक युवक ग्राम हड़गहन का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले के जांच में पुलिस जुटी हुई है।



