पीएमश्री स्कूल जांजगीर का निरीक्षण,शिक्षकों को मिली नसीहत

जांजगीर-चांपा पीएमश्री प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (सेजेस क्र. 1 जांजगीर) का निरीक्षण एपीसी एवं पीएमश्री प्रभारी हेमलता शर्मा ने किया,,निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, शिक्षकों की डेली डायरी, कक्षा अध्यापन, मध्यान्ह भोजन और लाइब्रेरी का बारीकी से अवलोकन किया,,इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कार्यों में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी भी जताई,,प्रभारी ने एक भृत्य लक्ष्मण जती को बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर फटकार लगाई और घर से बुलाकर सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं एक विज्ञान शिक्षक, जो कक्षा में मोबाइल चलाते पाए गए, उन्हें भी समझाइश दी गई,,हेमलता शर्मा ने शिक्षकों को बताया कि पीएमश्री स्कूलों को मॉडल स्कूल की तर्ज पर अपग्रेड किया गया है और इनका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और कौशल विकास देना है,,निरीक्षण के दौरान बीआरसी ऋषिकान्ता राठौर ने भी कहा कि विद्यालय की गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हालांकि शिक्षकों की कमी है,जिसे टीएल बैठक में रखा जाएगा,,निरीक्षण के मौके पर प्रभारी प्राचार्य बैशाखी परिया,एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी,प्रायमरी प्रधानपाठक प्राची पांडेय, मिडिल प्रधानपाठक आकांक्षा पांडेय सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



