राज्य एवं शहर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने चित्रकारों का किया सम्मान, कला को प्रोत्साहन देने की सराहना

जांजगीर। किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ा सम्मान तब होता है जब उनकी कला की सराहना की जाए। यही काम जांजगीर के प्रसिद्ध चित्रकार राजेश सूर्यवंशी और चांद सूर्यवंशी के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। एक दिवसीय प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री ने दोनों कलाकारों की पीठ थपथपाकर उन्हें सम्मानित किया और उनकी कला की सराहना की।दरअसल, जांजगीर में नवनिर्मित अटल परिसर को सजाने में इन कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने परिसर की दीवारों पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला और सभ्यता को बेहद सुंदर और रचनात्मक तरीके से उकेरा है। साथ ही स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा के आसपास बनाई गई चित्रकारी ने परिसर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। शाम होते ही यहाँ सेल्फी लेने वालों की भीड़ जुट जाती है।अब तक ऐसे बड़े रचनात्मक कार्यों के लिए अन्य राज्यों से कलाकार बुलाए जाते थे, लेकिन जांजगीर के इन कलाकारों ने अपनी कला से साबित कर दिया है कि प्रतिभा को साधनों और पैसे की नहीं, बल्कि प्रोत्साहन की जरूरत होती है।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इनकी कला से प्रभावित होकर भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर के निवास में साल और श्रीफल भेंट कर दोनों का सम्मान किया। उपमुख्यमंत्री के इस कदम की नगरवासियों ने खूब सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रशांत सिंह ठाकुर, अभिमन्यु राठौर, जितेंद्र देवांगन, पंकज अग्रवाल, अनुराग तिवारी, राहुल सेन, संजय साहू, सुरेंद्र यादव, संजू राठौर, अंकित बसाईवाल, सूर्यप्रताप सिंह, हेमंत पैगवार, मयंक परमहंस, जतिन देवांगन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगरवासियों ने इस पहल को कला को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!