करहि गाँव मे जहरीली शराब से दो युवकों की मौत का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

करहि गाँव मे दो सप्ताह के अंदर दो बड़ी घटना ने पुलिस महकमा को हिला कर रख दिया है,,पहली घटना मे उपसरपंच की 9 लोगो ने मिलकर हत्या की और अब दो युवको को शराब मे जहर मिला कर मारने का मामले का खुलासा हुआ है,,पुलिस ने मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,,आरोपी भोला राम टंडन गांव मे अवैध शराब बेचता था,,जहाँ से मनोज कश्यप और सूरज यादव हमेशा शराब पीते थे और भोला को अवैध शराब बेचने के मामले ने जेल भेजनें कि धमकी देकर मुफ्त मे शराब मांगते थे,,उन्ही दोनों को रास्ते से हटाने के लिए भोला राम ने अपने चचेरा भाई अनिल टंडन से शराब मंगाई और सुहागा भी मंगाया,,जिसे शराब मे मिला कर 14 सितंबर को सूरज और मनोज को पीने के लिए दिया,,जिससे दोनों की मौत हो गए

जांजगीर चाम्पा जिला के बिर्रा थाना क्षेत्र ने करहि गांव मे जहरीली शराब पीने से दो युवको की मौत के मामले मे पुलिस ने अहम खुलासा किया है,,मृतकों के पीएम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी भोला राम टंडन ने अपने चचेरे भाई अनिल से अवैध शराब बेचने के लिए 14 बॉटल जिप्सी कम्पनी का शराब मंगाया,,गाँव के सूरज यादव और मनोज कश्यप से परेशान होकर साथ शराब मे सुहागा मिला कर बेच दी

जिसे पीने के बाद दोनों की मौत हो गई,,आरोपी भोला राम टंडन ने दोनों को मारने का मुख्य कारण अवैध शराब बेचने के बदले मुफ्त मे शराब की मांग करना और पुलिस को अवैध शराब की जानकारी देकर जेल भेजनें की धमकी देना को प्रमुख कारण बताया है,,पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि करहि गांव का भोला राम टंडन पहले भी अवैध शराब बेचने के कारण पकड़ा गया है और जेल भी गया है,,पहले उप सरपंच इनको छुड़ाने के लिए वकील और अन्य मदद करता था,,लेकिन उपसरपंच की मौत के बाद इसका सपोर्ट करने वाला नहीं था,,वही सुरेश और मनोज दुकान मे काम करने के बाद अक्सर भोला के पास शराब लेते और मुफ्त मे शराब मांगते विवाद करते और पुलिस को बता कर जेल भेजनें की धमकी देते थे,,उप सरपंच की मौत के बाद भोला राम इनकी धमकी से भयभीत था और अपने चचेरे भाई अनिल टंडन से बिर्रा शराब दुकान से 14 बॉटल जिप्सी ब्रांड का शराब बेचने के लिए मंगाया और सुरेश और मनोज को मारने के लिए सुहागा भी मंगाया,,अनिल ने बिर्रा बाजार मे सोना चांदी के कारोबार करने वाले से तंत्र मन्त्र के लिए सुहागा खरीद लीं और भोला को उपलब्ध कराया,,भोला राम ने बड़ी ही चालाकी से शराब के ढक्कन को सुजा से खोला और उसमे सुहागा मिला कर बंद कर दिया,,और उस बॉटल को अलग स्थान मे रख कर मनोज और सुरेश के आने का इंतजार करने लगा 14 सितंबर को जब दोनों भोला की दुकान महुआ शराब पीने गए तो भोला राम ने उन्हें अंग्रेजी शराब दे दी और अपने ही दुकान से चखना दे दिया,,कुछ दूर जाकर दोनों ने शराब का बोतल खोल कर जैसे ही पी कुछ देर मे सुगाहा ने असर दिखाया और सारंग़ढ अस्पताल मे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया 15 सितम्बर को करहि गांव के लोगो ने चक्का जाम कर पुलिस को गांव के भोला राम टंडन के घर से शराब लेने की जानकारी देते हुए उस पर कार्रवाई की मांग की गई थी,,जिसके बाद भोला राम को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई पहले भोला राम ने अवैध शराब बेचना स्वीकार किया लेकिन जिप्सी ब्रांड का नहीं बेचने की जानकारी दी,,पुलिस की टीम ने करहि गांव मे लगे एक सीसीटीवी कैमरा का परीक्षण किया और सूरज के साथ मनोज को भोला राम के घर की ओर जाते हुए पाया,,वही भोला राम ने घटना के बाद से अपने मोबाईल का सिम तोड़ कर फेंक दिया था,,जिससे पुलिस का शक और भी गहरा गया,,सारंगढ पुलिस से मिले मर्ग डायरी और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भोला से फिर पूछताछ की और मामले का खुलासा हुआ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सुहागा का रखे गए पेपर को भी जप्त कर लिया है और मृतकों के बिसारा को डाक्टरी परीक्षण के लिए लैब भेज दिया है



