कांग्रेसी विधायक शेषराज हरवंश का आडियो वाइरल, अवैध रेत कारोबार से जोड़े गए आरोप,प्रेसवार्ता में विधायक का बयान – एआई से एडिट कर मुझे बदनाम करने की साजिश

जांजगीर चाम्पा जिला के कांग्रेसी विधायक शेषराज हरवंश का वाइरल आडियो क्षेत्र मे सनसनी फैल गई,,आडियो मे विधायक शेषराज हरवंश और रेत के अवैध कारोबार करने वाले के बीच का बातचीत बताया जा रहा है,,जिसमे शेषराज हरवंश ने क्षेत्र के महानदी मे रेत उत्खनन के एवज मे प्रतिमाह तीन लाख रूपये कलेक्टर को 2 लाख रूपये पामगढ एस डी एम को और 5 लाख अपने लिए और एक लाख राघवेन्द्र को देने का सौदा करते आडियो वाइरल हुआ है,,आडियो मे रोशन नाम के व्यक्ति से बातचीत बताया जा रहा है,,इस आडियो के वाइरल होने के बाद विधायक शेष राज हरवन्स ने जांजगीर मे प्रेस वार्ता लीं और आडियो को अपना होने से इंकार किया,,और इसे एआई द्वारा एडिट कर बदनाम करने के लिए कांग्रेस के कई नेताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है
जांजगीर चाम्पा जिला मे रेत माफियाओ का कारोबार लंबे समय से फल फूल रहा है,,और अवैध रेत के कारोबार राजनितिक संरक्षण मिलने का भी आरोप लगते रहा है,,लेकिन पामगढ़ क्षेत्र की कांग्रेस विधायक शेष राज हरवंश के एक साथ 6 आडियो वाइरल हुआ है,,जिसमे रेत के अवैध कारोबार से अपने लिए,,कलेक्टर के लिए एसडीएम के लिए और राघवेन्द्र सिंह के लिए 10 लाख रूपये माँगने का आडियो वाइरल हुआ है,,इस आडियो मे रेत के अवैध कारोबार करने वालों ने विधायक से संरक्षण की मांग की,,वही एक आडियो मे रेत के अवैध रेत उत्खनन करते हुए पकडे जाने पर उसे छुड़वाने के लिए भी लेन देन की चर्चा सामने आया है,,विधायक शेष राज हरवंश ने प्रेस कांफ्रेस लीं और वाइरल आडियो को अपना होने से इनकार किया,,और इसे एक महिला विधायक को बदनाम करने के लिए कांग्रेस और भाजपा के कई पदाधिकारियों का शामिल होने का आरोप लगाया है
शेष राज हरवंश ( विधायक पामगढ )
विधायक शेषराज हरवंश ने कहा कि जब से चुनाव मे उनका नाम प्रत्याशी के लिए प्रस्तावित हुआ तो हराने के लिए कांग्रेसी जुटे रहे और जब जीत कर विधायक बनी है तब से उनके पीछे बीजेपी और कांग्रेस के कुछ लोग बदनाम करने मे जुटे है,,राजेश भारद्वाज कांग्रेस का पदाधिकारी है,,और पामगढ के सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से रजिष्ट्री कर उसे बेचने का आरोप लगाया,,साथ ही मामले को दबाने के लिए राजेश भारद्वाज द्वारा पैसा और जमीन देने के प्रलोभन भी दिया गया,,जिसे नहीं मानने पर बदनाम करने का आरोप लगाया है और वाइरल आडियो को एआई से एडिट करने बदनाम करने के लिए वाइरल करने का आरोप लगाया है,,उन्होंने इस मामले मे एफ आई आर दर्ज कराने की बात की है,,पामगढ विधायक शेषराज हरवंश ने अपने ही पार्टी के लोगो के द्वारा बीजेपी पदाधिकारियों के साथ मिल कर बदनाम करने के लिए जिस तरह का षड्यंत्र किया गया है,,उसकी शिकायत पार्टी मे भी करने का दावा किया और इस आडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए आडियो का परीक्षण के लिए पुलिस मे भी शिकायत करने का घोषणा की है,,विधायक ने इस बात को स्वीकार किया कि जो 6 आडियो वाइरल हुआ है उसमे से एक आडियो उनका है जिसमे अधिकारियो से चालान काटने और गाडी छुड़वाने की बात कही गई और इस मामले को एक साल पहले का होना बताया



