राज्य एवं शहर
पर्यावरण के प्रति सदैव जागरूक रहना जरूरी श्रीवास्तव,,सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में बच्चों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता

चांपा। सेवा पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में 19 सितम्बर को जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,,इस अवसर पर मुख्य अतिथि रश्मि श्रीवास्तव,,क्षेत्रीय अधिकारी,,पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर मौजूद रही,,कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी कश्यप ने की,,वहीं विशिष्ट अतिथि अजय कुमार भगत,,कनिष्ठ वैज्ञानिक,,पर्यावरण संरक्षण मंडल बिलासपुर रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संतोष थवाईत,,सहायक महाप्रबंधक,,पर्यावरण,,स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने सेवा पर्व की जानकारी देते हुए की,उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करना चाहिए और उसके स्थान पर कपड़े या कागज के थैले का इस्तेमाल करना चाहिए,,प्लास्टिक न केवल जानवरों के लिए हानिकारक है बल्कि यह हमारे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
मुख्य अतिथि रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान क्विज,,निबंध,,भाषण,,पोस्टर प्रतियोगिता,,रैली और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करना होगा,,अधिक से अधिक पेड़ लगाना होगा और पर्यावरण के प्रति हमेशा सजग रहना होगा।
विशिष्ट अतिथि अजय कुमार भगत ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना जरूरी है। वहीं,,अध्यक्ष अश्वनी कश्यप ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे,,क्योंकि स्वच्छ वायु ही जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई,,जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया,,कार्यक्रम का संचालन ललित सिंह सेंगर ने किया और आभार प्रदर्शन रामेश्वर पटेल ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ,,बच्चों और प्लांट से जुड़े सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।



