कांग्रेस ने गौ संवर्धन को लेकर भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

जांजगीर,,गौवंश की दुर्दशा और गोठनों की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने आज जांजगीर में प्रेस वार्ता की,इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में गौ संरक्षण की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है।
गोठनों को बंद करने का आरोप
कांग्रेस का कहना है कि जब उनकी सरकार थी,तब गाँव-गाँव में गोठान बनाए गए थे,ताकि गौवंश का संरक्षण हो सके,साथ ही ग्रामीणों को रोजगार भी मिले,लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद जानबूझकर इन गोठनों को बंद कर दिया गया,इससे न केवल गाय-बैल खुले में भटक रहे हैं बल्कि किसानों और आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्लॉटर हाउस भेजे जा रहे गौवंश
जांजगीर-चाम्पा विधायक व्यास कश्यप ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में गौवंश को दूसरे राज्यों के स्लॉटर हाउस भेजा जा रहा है,यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और सरकार को तुरंत इस पर रोक लगानी चाहिए।
बीफ कारोबारियों को फायदा पहुंचाने का आरोप
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ऐसी नीतियाँ बना रही है,जिनसे बीफ कारोबार करने वालों को फायदा पहुँच रहा है,यह प्रदेश की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है,जहाँ गाय को माता का दर्जा दिया जाता है।
आंदोलन की चेतावनी
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी,उन्होंने कहा कि गाय और गौवंश की रक्षा केवल राजनीति का विषय नहीं है,बल्कि यह आस्था और संस्कृति से जुड़ा हुआ मामला है।



