चांपा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना,7 युवकों ने मंदिर से लौट रही महिला के साथ किया गैंगरेप,पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े आरोपी

जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,यहां सात युवकों ने एक 30 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया,यह वारदात 28-29 सितंबर की रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुई, जब महिला मंदिर से लौट रही थी।
महिला मंदिर परिसर में रहती है और आसपास के घरों में काम करके अपना गुजारा करती है,उस रात वह अकेली थी,तभी तीन बाइकों पर सवार सात युवक उसके पास आए और घर छोड़ने का बहाना करके उसे बाइक पर बैठा लिया,इसके बाद वे सभी उसे सुनसान जगह ले गए और वहां बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया,वारदात के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर भाग गए,पीड़िता जैसे-तैसे चांपा थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई,पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी से मिली अहम सुराग
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें तीन बाइकों पर सातों युवक नजर आए,फुटेज से उनकी पहचान हुई और फिर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं –
01.प्रदीप मनहर 02.शिवम बंजारे 03.कृष्ण खूंटे 04.अनिल महिलांगे 05.सूरज टंडन 06.दीपेश कुमार कुर्रे 07.शानू मीरझा
ये सभी आरोपी 19 साल के हैं और चांपा के वार्ड नंबर 13 व 14 और घोघरा गांव के रहने वाले हैं,पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
कड़ी कार्रवाई की तैयारी
पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) और 87 के तहत केस दर्ज किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया,पुलिस का कहना है कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।



