WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

बारिश में भी कांग्रेस का हल्ला बोल जांजगीर में बिजली बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन,विधायक व्यास कश्यप ने दी चेतावनी

जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय मे आज जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए रैली निकाली,,और बिजली आफिस का घेराव करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया,,बारिश के बाद भी कांग्रेसियो ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बढ़ती बिजली बिल के लिए राज्य और केंद्र सरकार की गलत नीतियों को प्रमुख कारण बताया,,कांग्रेसियो ने पूर्व वर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरु किए गए हाफ बिजली बिल योजना का बीजेपी सरकार द्वारा बंद किए जाने का विरोध किया और अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे,,लेकिन जिम्मेदार अधिकारी के नहीं मिलने से कांग्रेसी तिलमिला उठे और अधिकारियो को धमकी भरा चेतावनी भी दे दी,,कुछ समय के बाद अधिकारी को ज्ञापण सौपा और राज्य सरकार से बढे बिजली बिल को कम करने और बिजली बिल हाफ योजना फिर से प्रारम्भ करने की मांग की

जांजगीर चाम्पा जिला मे कांग्रेसियों ने तीन दिन पहले राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर बिजली बिल हाफ योजना को फिर से शुरु करने और बढे बिजली बिल की धर को कम करने के लिए अधीक्षक अभियंता कार्यालय मे ज्ञापन देने का एलान किया था,,और तय समय मे कांग्रेसियों ने बारिश मे भीगते हुए रैली निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ नारे बाजी की,,और अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने पहुंचे कर नारे बाजी की,,काफी नारे बाजी के बाद भी विभाग के अधिकारी द्वारा बाहर निकल कर ज्ञापन लेने नहीं आने पर कांग्रेसी कार्यालय के अंदर घुस गए,,और उन्हें पता चला कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आफिस मे नहीं है तो विधायक आग बबूला हो गए और अधिकारी को फोन लगा कर उनके इस रवैया पर नाराजगी जताई और उनके खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी,,आनन फानन मे अधिकारी आफिस पहुंच कर ज्ञापन लिया

कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार लगातार प्रदेश के लोगो के साथ छलावा कर रही है,,पहले बिजली बिल मे बढ़ोत्तरी की,,अब पूर्व वर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर प्रदेश वासियो को बड़ा झटका देने का आरोप लगाया,,उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मे जिस जमीन मे बिजली उत्पादन होती है वो जमीन हमारी,,पानी हमारी,,जंगल हमारी और हम ही महंगे दर पर बिजली ख़रीदे ये नहीं हो सकता,,ब्यास कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए कोल ब्लाक उसे सौप दिया और जिनकी जल,,जंगल,,जमीन जिनकी है उसी से अधिक बिल वसूलने का आरोप लगाया,,उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र बिजली बिल की दर कम करें और प्रदेश वासियो का बिजली बिल हाफ योजना फिर से शुरू करें,,नहीं तो कांग्रेस जनता के साथ सड़क मे उतरेगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!