राज्य एवं शहर

कांग्रेस के संगठन सृजन में नेताओं को आ गई नींद,बोले सो नहीं रहे,चिंतन कर रहे हैं

जांजगीर चांपा कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम की प्रेस वार्ता में रविवार को कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया,जांजगीर के अग्रसेन भवन में चल रहे इस कार्यक्रम में खुद कांग्रेस नेता ही नींद में डूबे नजर आए

दरअसल,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) से पर्यवेक्षक बनकर जांजगीर पहुंचे विवेक बंसल प्रेस वार्ता ले रहे थे,मंच पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा,इंग्रिड मैकलाउड,जनक ध्रुव,विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद थे।

 

लेकिन जैसे-जैसे प्रेस वार्ता आगे बढ़ी,माहौल कुछ अलग ही हो गया,सामने बैठे मीडिया कर्मियों ने देखा कि पूर्व मंत्री शिव डहरिया आंखें मूंदकर झपकी ले रहे हैं,जबकि वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा तो पूरी तरह से सो गये थे,मीडिया कर्मियों ने जब शर्मा जी को कार्यक्रम खत्म होने तक सोते देखा,तो सवाल दाग दिया,इस पर शिव डहरिया ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया,सो नहीं रहे हैं,अभी चिंतन कर रहे हैं,इस जवाब पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा

 

कांग्रेस का यह कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आयोजित किया गया था,लेकिन नेताओं की झपकी ने पूरे कार्यक्रम का फोकस बदल दिया,अब यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा मे है,लोग इसे संगठन सृजन नहीं,नींद सृजन कार्यक्रम” कहकर चुटकी ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!