राज्य एवं शहर

AICC के निर्देश पर कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज,विवेक बंसल बोले,अब नेता की सिफारिश नहीं,कार्यकर्ताओं की राय चलेगी,महंत बोले पहले नेता के इशारे पर चलता था संगठन,अब बदलेगी तस्वीर

जांजगीर चाम्पा जिला मे AICC के निर्देश पर संगठन सृजन के लिए आब्जर्बर बन कर उत्तर प्रदेश से विवेक बंसल जांजगीर पहुंचे है,,उनके साथ पर्यवेक्षक के रूप मे सत्यनारायण शर्मा,,इग्रिड मेकलाउड और विधायक जनक ध्रुव भी जांजगीर पहुचे है

संगठन सृजन कार्यक्रम से पहले विवेक बंसल ने मिडिया से चर्चा की,,लेकिन चर्चा से पहले नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने उन्हें नसीहत देते हुए सिर्फ संगठन के विषय मे ही मिडिया से चर्चा करने और छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की स्थिति और राज्य सरकार क्व विषय मे किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करने की सलाह दी,,प्रदेश मे कांग्रेस कि करारी हार के बाद लोक सभा और विधानसभा मे कम सीट पाने के बाद ऐसीसी ने संगठन को मजबूत करने की योजना बनाई है,,और इसके लिए प्रदेश के सभी जिला मे आब्ज़र्वर पहुंच रहे है,,जांजगीर चाम्पा जिला के जिला अध्यक्ष के लिए संगठन सृजन के लिए AICC ने आबजर्वर बंद कर आए विवेक बंसल ने मिडिया से चर्चा की,,उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी होने के कारण कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा कमजोर है,,जिसके कारण राहुल गाधी,,सोनिया गाँधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश भर मे संगठन को नए सिरे से सृजन करने के निर्देश दिए है,,जिसके जिला पांच दिनों तक पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से राय सुमारी कर सामाजिक,,और व्यापारिक क्षेत्र के लोगो से चर्चा की जायगी और कांग्रेस के हित मे छोटे से छोटे कार्यकर्ता की राय लीं जाएगी और इसमें किसी नेता की सिफारिश नहीं चलेगी,,उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को एक जुट करने के लिए कश्मीर से कन्या कुमारी तक पद यात्रा की और एकता का सन्देश दिया,,बड़े ही मेहनत कर वोट चोरी का खुलासा किया और वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा दिया,,ये नारा नहीं सत्यता है सबूतों के साथ पुष्टि की गई है,,केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग और ईडी का दुरूपयोग कर रहे है,,इसका भी खुलासा हो गया है,,जिस मुद्दे मे बीजेपी को चुभन होती है वहां राहुल गांधी को निशाना बनाया जाता है

नेता प्रतिपक्ष चरण दास ने कहा कि कहा कि पहली बार संगठन को मजबूत करने की दिशा मे काम किया जा रहा है,,पहले संगठन किसी बड़े नेता के इशारे मे संचालित होता था,,नेता जहाँ जाते थे वही जिला अध्यक्ष जाता था,,नेता निर्मित संगठन प्रदेश मे चल रहा है,,जिसके कारण राज्य और केंद्र मे कांग्रेस नहीं पहुंच पाई,,और विपक्ष मे रहना पड़ा,,कांग्रेस के हालात पर गहन सोच विचार के बाद राहुल गांधी सोनिया गांधी ने संगठन सृजन करने कि तैंयारी की है और किसी नेता के इशारे मे जिला अध्यक्ष बनाने के बजाए निष्पक्ष और परिक्षण के बाद AICC से ही जिला अध्यक्ष का चयन करने की तैंयारी की है कांग्रेस के संगठन सृजन बैठक मे एक बार फिर वही चेहरा देखने को मिला जो नेता के करीबी है,,अपने नेता के आसपास घूमते हुए नजर आ रहे थे,,इससे एक बार फिर कांग्रेस के उन कार्यकर्त्ताओ मे मायूसी छा गई है जो नेता के करीब नहीं है और कांग्रेस के प्रति सच्ची निष्ठा से काम करते है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!