राज्य एवं शहर

हरि लीला ट्रस्ट का सफलता संकल्प उत्सव 2025 ज्ञान सेवा और प्रेरणा का अनोखा संगम 16 अक्टूबर को

जांजगीर चांपा हरि लीला ट्रस्ट,बनारी जांजगीर-नैला द्वारा आयोजित सफलता संकल्प उत्सव 2025 का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर,गुरुवार को किया जाएगा,यह कार्यक्रम होटल ड्रीम पॉइंट,जांजगीर में दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा

यह आयोजन समाज के उन लोगों को सम्मानित करने का विशेष अवसर होगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को प्रेरित किया है। साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रेरक संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा,,उत्सव में प्रदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वे अपने करियर गाइडेंस स्टॉल्स के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देंगे,,कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, हरि लीला ट्रस्ट की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता महापरीक्षा अभियान के विधानसभा स्तरीय फाइनल राउंड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा,,इसी के साथ,प्रेरणा सम्मान के तहत राज्यपाल/राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, समाजसेवी संस्थाएँ, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक, कवि-रचनाकार, रक्तदान संगठन, धार्मिक आयोजन समितियाँ, खेल संघों के पदाधिकारी, और प्रतियोगी परीक्षाओं (पीएससी, व्यापम, नीट, जेईई, एसआई आदि) में चयनित अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा,ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने बताया कि “सफलता संकल्प उत्सव सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और सफलता की प्रेरणा जगाने का अभियान है।” उनका कहना है कि इस मंच के जरिए युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा,इस अवसर पर जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति कार्यक्रम को यादगार और प्रेरणादायी बनाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!