राज्य एवं शहर

विधायक बालेश्वर साहू पर एफआईआर के बाद बवाल तेज किसान ने धमकी का ऑडियो किया जारी,गिरफ्तारी और सुरक्षा की उठी मांग

जांजगीर चांपा जिले बम्हनीडीह सहकारी बैंक में 42 लाख 78 हजार रुपये की कथित फर्जी निकासी के मामले में जैजैपुर विधायक और तत्कालीन बैंक मैनेजर बालेश्वर साहू समेत गौतम राठौर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है।एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। जांजगीर और सक्ती जिले के कई भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

इधर, एक किसान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज खुलासा किया। किसान ने आरोप लगाया कि विधायक बालेश्वर साहू द्वारा उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। प्रेस के सामने उसने धमकी का ऑडियो क्लिप भी जारी किया और कहा कि उसके परिवार को बालेश्वर साहू और गौतम राठौर से जान का खतरा है। किसान ने पुलिस से दोनों की जल्द गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।वहीं, इस पूरे मामले में चाम्पा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने विधायक बालेश्वर साहू को विवेचना (पूछताछ) के लिए थाने में उपस्थित होने का नोटिस जारी कर दिया है।इस एफआईआर के बाद से ही जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है। एक तरफ विपक्ष विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है,बैंक घोटाले में कार्रवाई की मांग कर रही है। आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा राजनीतिक रूप ले सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!