WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

यूथ आइकॉन वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी होंगे सफलता संकल्प उत्सव 2025 के मुख्य अतिथि16 अक्टूबर को मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का भव्य सम्मान समारोह

जांजगीर। हरि लीला ट्रस्ट, बनारी (जांजगीर-नैला) द्वारा आयोजित “सफलता संकल्प उत्सव 2025” का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर (गुरुवार) को होटल ड्रीम पॉइंट, जांजगीर में दोपहर 4 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओ.पी. चौधरी, जिन्हें यूथ आइकॉन और प्रेरक नेतृत्व के रूप में जाना जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े करेंगी।वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय पांडेय मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, संस्थाओं और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

हरि लीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता “महापरीक्षा अभियान” के चैंपियन और विद्यालय स्तरीय विजेताओं को “जनरल नॉलेज चैंपियन” पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

साथ ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को “मेधावी छात्र सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा।

इसके अलावा राज्यपाल या राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, समाजसेवी संस्थाएँ, राष्ट्रीय खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक, कवि-रचनाकार, रक्तदान संगठन, धार्मिक समितियाँ, खेल संघ पदाधिकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और सफलता की प्रेरणा जगाने का अभियान है।

उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से युवा पीढ़ी में राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!