छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पर बम्हनीडीह ब्लॉक में रजत जयंती कार्यक्रम संपन्न

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में रजत जयंती वर्ष 2025-26 के तहत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में विकासखण्ड बम्हनीडीह में 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक विभिन्न ग्राम स्तर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किए गए

यह आयोजन 20 सेवा सहकारी समितियों — सोंठी, चाम्पा, दारंग, बम्हनीडीह, अफरीद, झर्रा, करनौद, पोडीशंकर, लखाली, सरहर, गिधौरी, कडारी, झरना, बिर्रा, सिलादेही, तालदेवरी, डभराखुर्द, सारागांव, कुम्हारीकला और चोरिया में किया गया

कार्यक्रमों में किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देते हुए विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। इनमें एग्रीस्टेक पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान समृद्धि (नलकूप) योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, सौर सुजला योजना, धान खरीदी और आयल पाम मिशन जैसी योजनाएं शामिल रहीं

कार्यक्रम के दौरान एग्रीस्टेक पंजीयन में किसानों को हो रही समस्याओं का भी स्थल पर समाधान किया गया।इस आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री परमेश्वर बनर्जी, सेवा सहकारी समितियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



