राज्य एवं शहर

सामाजिक मंच पर राजनीतिक घमासान कुर्मी समाज के कार्यक्रम में नेताओं ने पटेल जयंती पर बरसाए आरोप–प्रत्यारोप

जांजगीर चाम्पा जिला के आडिटोरियम मे सर्वकुर्मी समाज द्वारा सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया,,इस कार्यक्रम मे कांग्रेस से और भाजपा के मंत्री विधायकों ने भी हिस्सा लिया, दो सत्र मे हुए कार्यक्रम मे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की भारत की आजादी और सामाजिक कार्यो का उल्लेख करते हुए भाजपा पर अनर्गल अफवाह फैलाने का आरोप लगाया,,साथ हीं राज्य सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया,,वही जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा अगर सरदार बल्ल्भ भाई पटेल को प्रधानमंत्री मंत्री बनाया जाता तो देश का नक्सा कुछ और हीं होता,,उन्होने कहा जिन राजाओ को जोड़ने के लिए बल्ल्भ भाई पटेल ने प्रयास किया उन्हें भारत मे शामिल कर दिया गया,,और जिस राज्य को कांग्रेस के बड़े नेता जोड़ने मे जुटे थे वह राज्य आज भी भारत मे कैंसर की तरह नासूर बना हुआ है,,सामाजिक कार्यक्रम मे पहुचे नेताओं ने जम कर राजनितिक बयान बाजी कर एक दूसरे की पार्टी को कोसते रहे और सामाजिक एकता कर दावा करते रहे

जांजगीर चाम्पा जिला मे सर्व कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे आज कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया,,कार्यक्रम के प्रथम चरण मे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की और समाज के द्वारा अलग अलग कुनबे मे बंटने मे बजाये एक मंच मे आकर एकता के साथ सामाजिक कार्यक्रम करने की बधाई दी,,उन्होंने सरदार बल्ल्भभाई पटेल और पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए स्वतंत्र भारत को आगे बढ़ाने मे किए गए कार्यों कर उल्लेख किया,,उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाकर सामाज कर दिग्भ्रमित कर राजीनीति करने का आरोप लगाया और समाज के लोगो को देश और प्रदेश मे जाति वाद और धर्म के नाम पर भड़काने वालों से बच कर रहने की नसीहत दी,,भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा करने कर आरोप लगाया और अपनी सरकार के पांच साल की उपलब्धि को गिनाया उन्होंने कहा कि प्रदेश मे 15 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हो जानी थी लेकिन सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है

लाखों एकड़ रकबा कम कर दिया गया है,,धान खरीदी केंदो मे अभी भी ताला लटक रहा है, उन्होने कहा कि ओपी चौधरी बताए कि क्या किसानों कर धान ख़रीदा जायगा,,क्या बोनस की राशि एक बार मे भुगतान किया जायगा

भूपेश बघेल ( पूर्व मुख्यमंत्री छ ग़ )

वही तय समय से काफी बिलम्ब पहुचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने समाज के लोगो को सरदार वल्ल्भ भाई पटेल की जीवन पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि एक नेता है जिनके नाती पोता को आज भी ख़ास तबज्जो दिया जाता है और एक नेता सरदार बल्ल्भ भाई पटेल थे जिनके साथी साजिश कर उनके वंश को हीं विलोपित कर दिया गया,,उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्ष शासन करने के बाद भी सरदार पटेल को भुला दिया,,वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की विशाल आदम कद प्रतिमा बना कर उनकी कीर्ति को देख के कोने कोने मे पहुंचाया,,उन्होंने कुर्मी समाज के लोगो से सरदार पटेल के कार्यो कर आत्मसात करने का आह्वान किया,,और सामाजिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपय प्रभारी मंत्री मद से और 3 लाख रूपये स्वयं द्वारा देने की घोषणा की

ओ पी चौधरी ( वित्त मंत्री,प्रभारी मंत्री जांजगीर चाम्पा )

वही बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने सामाजिक कार्यक्रमों मे राजनितिक बयान बाजी से बचने और सामाजिक एकता के लिए चर्चा करने की नसीहत दी,,उन्होंने कहा कि जिस स्थान मे राजनीति करना चाहिए उसमे फेल है

धरम लाल कौशिक ( बिल्हा विधायक )

सामाजिक एकता के लिए आयोजित कार्यक्रम मे कुर्मी समाज के जनप्रतिनिधियों ने राजनितिक बयान बाजी और आरोप प्रत्यारोप करने से नहीं चुके,,वही समाज के लोगो को किसी के बहकावे मे नहीं आने की भी नसीहत दी,,कुल मिला कर सामाजिक एकता के लिए आयोजित इस कार्यक्रम मे जम कर आरोप प्रत्यारोप लगाया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!