राज्य एवं शहर

जांजगीर चांपा में रेत घाटों की ऑनलाइन नीलामी 1551 आवेदन से डेढ़ करोड़ की आमदनी

जांजगीर चाम्पा जिले की लाइफ लाइन हसदेव नदी और महानदी के रेत घाटों का नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है,,रेत घाटों के नीलामी होने से रेत के अवैध उतखन्न और परिवहन मे रोक लगेगा वही शासन को होने वाले राजस्व हानि भी रोक लगेगा,,जांजगीर चाम्पा जिला के तीन रेत घाटों के लिए 1551 फार्म ऑनलाइन भरे गए,,जिससे शासन को 1 करोड़ 51 लाख रूपये राजस्व प्राप्त हुआ

जांजगीर चाम्पा जिला में गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन पट्टा खदान आबंटन हेतु इलेक्ट्रानिक नीलामी रिवर्स आक्शन की प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रथम चरण में कुल तीन साधारण रेत उत्खननपट्टा खदान हेतु 1551 बोलीदारो ने ऑनलाइन आवेदन किया,,जिसमे शासन ने प्रति आवेदन दस हजार शुल्क निर्धारित किया है,,इस लिहाज से शासन को 1551 आवेदनों से लगभग डेढ़ करोड़ का राजस्व लाभ मिला है

संदीप ठाकुर ( संयुक्त कलेक्टर )

संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश में जांजगीर-चांपा जिला में सर्वाधित बोलीदारों ने आवेदन किया है,,प्रथम चरण की ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया में सर्वाधिक आवेदन शिवरीनारायण तहसील के भोगहापारा 2 घाट के लिए 841 आवेदन,,बम्हनीडीह तहसील के पुछेली के लिए 428 आवेदन तथा बलौदा तहसील के केराकछार रेत घाट के लिए 282 आवेदन मिला है,,जिसमे फार्म की स्कूटनी के बाद दो रेत घाट केराकछार और पूछेलीं रेत घाटों का ऑनलाइन लाटरी प्रक्रिया से चयन किया गया,,जिसमे बलौदा तहसील क्षेत्र के केरा कछार और बम्हनीडीह तहसील के पुछेली रेत घाट की प्रक्रिया पूरी की गई,,केराकछार में 9 आवेदन अपात्र पाये गये,,इसी तरह पुछेली में भी 9 आवेदन अपात्र हुए हैं,,दोनों रेत घाट के सभी आवेदनों में वित्तीय बोली रिवर्स आक्शन 50 रूपये होने से लाटरी निकाली गई,,जिसमें पीयुष प्रताप सिंह पिता राम कुमार सिंह ग्राम अकलतरी का नाम केराकछार घाट के लिए तथा पुछेली रेट घाट आर्दश प्रताप सिंह पिता नवाब सिंह भिलाई जिला दुर्ग को मिला है,,शिवरीनारायण तहसील के भोगहापारा घाटा के लिए प्राप्त 841 आवेदनों की स्कूटनी उपरांत नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर लीं गई है और और शासन के निर्देश पर आगामी तिथि पर ऑनलाइन लाटरी से नाम की घोषणा की जाएगी

पहली बार हुआ ऑनलाइन लाटरी से रेत घाट की नीलामी 

छत्तीसगढ़ शासन ने इस बार रेत घाटों की नीलामी के लिए ख़ास तैंयारी की है,,जिसमे सभी ऑनलाइन आवेदनो का स्कूटनी के बाद कंप्यूटर मे हीं एक एक आवेदको ने नाम एक लाटरी बॉक्स मे आने लगा,,और जैसे हीं सभी आवेदन फार्म का टोकन बॉक्स मे पहुंचा फिर रिजल्ट का बटन दबते हीं एक नाम का टोकन सामने आ गया और उसी के नाम रेत घाट का ठेका दे दिया गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!